{"_id":"64069f7f229683b584016184","slug":"couple-and-two-daughters-riding-a-bike-died-in-an-accident-ambedkar-nagar-news-c-13-1-118267-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: हादसे में एक बाइक पर सवार दंपती व दो बेटियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: हादसे में एक बाइक पर सवार दंपती व दो बेटियों की मौत
Tue, 07 Mar 2023 07:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:50 AM IST
विज्ञापन
विजय गांव के निकट घटना स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। -संवाद
अंबेडकरनगर। ट्रेलर से कुचलकर एक ही बाइक पर सवार दंपती और दो बच्चों की सोमवार दोपहर मौत हो गई। हादसे में छिटककर दूर गिरा दंपती का पांच वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
सोमवार दोपहर बाद अकबरपुर नगर के पास हाईवे पर हुई इस दुर्घटना से हड़कंप मच गया। थाना क्षेत्र मालीपुर के चितौनाकला निवासी राजगीर सुनील कुमार (32) रविवार को टांडा तहसील क्षेत्र के दशरथपुर में अपनी ससुराल में वरीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने गया था। उसके साथ पत्नी रूमा (30), पुत्री रिशू (10), रितिका (7) और पुत्र अश्विन (5) भी गए थे। सोमवार दोपहर को ये सभी एक ही बाइक से घर लौट रहे थे।
टांडा-रायबरेली हाईवे से होकर सभी अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के विजयगांव के पास पहुंचे थे कि तभी पीछे से आए ट्रेलर ने उन्हें रौंद डाला। सुनील, रूमा, रिशू व रितिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि अश्विन गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक ट्रेलर लेकर मौके से फरार हो गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने अश्विन को लखनऊ रेफर किया गया। डीएम अविनाश सिंह और एसडीएम पवन जायसवाल ने घटनास्थल पहुंचकर हालात का जायजा लिया।