फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Counting places kept in tight security cordon

Ambedkar Nagar News: सुरक्षा के कड़े घेरे में जकड़े रहे मतगणना स्थल

Sun, 14 May 2023 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 14 May 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Counting places kept in tight security cordon
अंबेडकरनगर। चार स्थानों पर मतगणना को बेहतर ढंग से निपटाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर तैनात सुपर जोनल मजिस्ट्रेट जहां अन्य अधिकारियों के साथ बेहतर ढंग से मतगणना निपटाने में लगे रहे तो वहीं सभी मतगणना स्थल सुरक्षा के तीन चक्र से घिरा रहा।
विज्ञापन

सभी चार मतगणना स्थलों पर सुबह आठ बजे के बाद मतों की गणना प्रारंभ हुई लेकिन सुबह से ही संबंधित जगहों के इदगिर्द सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए गए। प्रत्येक मतगणना स्थल पर सुरक्षा का प्रबंध तीन चक्र में किया गया था। प्रत्येक मतगणना स्थल पर तीन एसएचओ, एक प्लाटून व डेढ़ सेक्शन पीएसी ने मोर्चा संभाल रखा था। इसके अलावा चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों की तैनाती भी थी।
विज्ञापन

सीओ व एसडीएम भी लगातार मतगणनास्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। साथ ही जिम्मेदारों को जरूरी दिशा-निर्देश देते रहे। मतगणना स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का भी सहारा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed