{"_id":"64359b83da229d5a2e01061b","slug":"counters-fixed-in-tehsil-for-enrollment-ambedkar-nagar-news-c-13-1-177879-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: नामांकन के लिए तहसील में तय किए गए काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: नामांकन के लिए तहसील में तय किए गए काउंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। निकाय चुनाव के लिए मतदान की तिथि घोषित होने के बाद तैयारियां तेज हो गईं हैं। अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के लिए तहसील में कक्षों व काउंटर का निर्धारण कर दिया गया।
तहसील से मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया न्यायालय एसडीएम कक्ष संख्या तीन में होगी। सदस्य पद में वार्ड नंबर एक से पांच तक के दावेदार न्यायालय तहसीलदार जलालपुर कक्ष संख्या दो, वार्ड नंबर छह से 10 के दावेदार तहसील दिवस कक्ष संख्या 6, वार्ड संख्या 11 से 15 तक के दावेदार न्यायालय नायब तहसीलदार जलालपुर कक्ष संख्या 7, वार्ड संख्या 16 से 20 के दावेदार न्यायालय अपर उप जिलाधिकारी जलालपुर कक्ष संख्या 8, वार्ड संख्या 21 से 25 के दावेदार नकल नवीस कक्ष संख्या 13 में नामांकन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। दावेदार 27 अप्रैल को पर्चा वापस ले सकते हैं।
चुनाव चिह्नों का आवंटन 28 अप्रैल को किया जाएगा। इसके बाद 11 मई को मतदान होगा। 13 मई को नरेंद्र देव इंटर कॉलेज जलालपुर में मतों की गणना होगी। एसडीएम हरिशंकर लाल ने मंगलवार को तहसील पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिम्मेदारों को निर्देश दिया कि तैयारियों को तेजी से निपटाया जाए।