{"_id":"6a493f428531d8232f0770bd","slug":"couldnt-find-any-relief-all-day-because-of-the-heat-and-humidity-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-159916-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: गर्मी और उमस से दिन भर नहीं मिला सुकून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: गर्मी और उमस से दिन भर नहीं मिला सुकून
विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती मरीज। संवाद
अंबेडकरनगर। जिले में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश भी भीषण गर्मी और उमस से राहत नहीं दिला सकी। शनिवार को तेज धूप और उमस ने लोगों को दिनभर बेहाल रखा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। आर्द्रता 26 प्रतिशत रहने से परेशानी और बढ़ गई।
सुबह से ही चिलचिलाती धूप और चिपचिपी गर्मी के चलते घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर में सड़कें सूनी रहीं और बाजारों में भी ग्राहकों की आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम रही। घरों और कार्यालयों में कूलर और एयर कंडीशनर भी उमस के आगे बेअसर नजर आए।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्र का कहना है कि रविवार को बारिश होने के आसार हैं। जब तक लगातार अच्छी बारिश नहीं होती, तब तक गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना कम है।
विज्ञापन
इमरजेंसी में भर्ती हुए 32 मरीज
भीषण गर्मी और उमस के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। डिहाइड्रेशन और पेट संबंधी बीमारियों के मामले बढ़ गए हैं। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में दोपहर तीन बजे तक 32 मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा था, जिनमें चार मरीज डायरिया व चार मरीज पेट दर्द के रहे।