{"_id":"6146270c8ebc3ec9087fd263","slug":"corruption-free-government-is-doing-all-the-work-in-public-welfare-ambedkar-nagar-news-lko5961720105","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार मुक्त सरकार जन कल्याण में कर रही सारे कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार मुक्त सरकार जन कल्याण में कर रही सारे कार्य
विज्ञापन
अंबेडकरनगर पार्टी कार्यालय पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री का स्वागत करते भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथ?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। भाजपा जिला कार्यालय के अटल भवन पर शनिवार को अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मोहसिन रजा रहे। उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के बीच कहा कि जनमानस पूर्ववर्ती सरकारों के घोटालों से त्रस्त था। किंतु प्रधानमंत्री मोदी एवं सीएम योगी के मार्गदर्शन में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार विकास के नित नए रास्ते खोल रही है। नारी सम्मान, किसान सम्मान को महत्व मिल रहा है। सरकार लगातार जनहित में कार्य कर रही है। गांव में गरीबों को आवास, सौभाग्य योजना, आयुष्मान भारत योजना में प्रत्येक गरीब को पांच लाख रुपए का रक्षा कवच मिला है।
भगवान राम हम सभी के आराध्य हैं, जिनके भव्य मंदिर का निर्माण भी अब हो रहा है। उत्तर प्रदेश में अपराधी या तो जेल के अंदर हैं या प्रदेश छोड़ कर बाहर चले गए। हमारी सरकार में बहू बेटियां सुरक्षित हैं, हम अपने संकल्प पत्र को पूरा करने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम को क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा प्रदेश और देश में डबल इंजन की सरकार विकास के नए आयाम छू रही है। देश में स्वार्थ की नहीं, बल्कि जन कल्याण करने वाली सरकार चल रही है। सरकार की समस्त योजनाएं पारदर्शी तरीके से गरीब, किसान व समाज के अंतिम व्यक्ति को मिल रही है।
अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने आए हुए प्रबुद्घजनों को देश एवं प्रदेश की सरकार की उपलब्धियों का विस्तार से जानकारी दी। सम्मेलन भाजपा नेता मनोज गुप्त गुड्डू के संयोजन में हुआ। मौके पर अकबरपुर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता, डॉ. आशुतोष, डॉ. रवि, डॉ. डीसी तिवारी, डॉ. रामजी गुप्त, बार एसोसिएशन अध्यक्ष इंद्रमणि शुक्ल, पूर्व बार अध्यक्ष डीपी सिंह, शिक्षक अमित वर्मा, इंद्रजीत यादव, एकलाख अहमद, डॉ हरीशचंद्र पांडेय, सुरेंद्र, ज्ञान सागर सिंह आदि मौजूद रहे।