फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Corona Virus

कोरोना वायरस के हड़कंप के बीच चीन से लौटे दो लोग

Wed, 05 Feb 2020 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus
अंबेडकरनगर। कोरोना वायरस को लेकर बरती जा रही सतर्कता के बीच जिले के दो नागरिक भी चीन से वापस लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके घर जाकर जरूरी जांच की। उनमें बीमारी का कोई लक्षण नहीं पाया गया। इसके बावजूद एहतियातन दोनों को घर के भीतर ही रहने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि आगे किसी भी प्रकार की असहजता महसूस हो तो बिना देर किए सूचित किया जाए।
विज्ञापन

चीन में कोरोना वायरस को लेकर मचे हड़कंप के बीच देश में भी अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। राज्य नियंत्रण कक्ष इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम के अनुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नोवल कोरोना वायरस से 24 देशों के प्रभावित होने की जानकारी दी है। चीन से लौटने वाले यात्रियों की सघन जांच का दौर चल रहा है। इसके लिए प्रदेश के सभी छह एयरपोर्ट पर थर्मल स्कैनिंग की जा रही है। चीन से लौटने वाले यात्रियों को घर पर ही आइसोलेशन में रहने के निर्देश एयरपोर्ट पर ही दिए जा रहे। इन सब के बीच जिला प्रशासन को जानकारी हुई कि जिले के भी दो नागरिक चीन से वापस लौटे हैं।
विज्ञापन

डीएम राकेश कुमार मिश्र ने इस पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तत्परता बरतते हुए जरूरी प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा। सीएमओ डॉ अशोक कुमार ने इस पर डॉ. सुल्तान की अध्यक्षता में टीम गठित कर दी। टीम ने गत दिवस चीन से लौटे दोनों ग्रामीणों के घर पहुंचकर जरूरी प्रक्रिया अपनाई। जांच व छानबीन के बाद टीम ने पाया कि कोरोना बीमारी का कोई लक्षण इन दोनों में नहीं है। दोनों ही ग्रामीण सामान्य हैं। इनमें से एक भीटी तहसील का रहने वाला है, जबकि टांडा तहसील क्षेत्र का।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग एक पखवारे पहले यह दोनों यात्री चीन से दिल्ली व मुंबई पहुंचे थे, जिसके बाद अब यह दोनों अपने जिले में पहुंचे हैं। दोनों यात्रियों को अपने घर में ही रहने की सलाह दी गई। कहा गया कि उनमें बीमारी का कोई लक्षण नहीं है। फिर भी एहतियातन अगले कुछ दिन वे घर में ही रहें। परिवार के सदस्यों को साफ सफाई बरतने का सुझाव दिया गया। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने मंगलवार को बताया कि चीन से दो नागरिक वापस लौटे हैं। उनकी जरूरी जांच की गई। उनमें कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed