फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Corona vaccine applied to 3121 people

3121 लोगों को लगाया गया कोरोना टीका

Mon, 15 Mar 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccine applied to 3121 people
अंबेडकरनगर। कोरोना को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए जिले में टीकाकरण का कार्य लगातार जारी है। सोमवार को जिले के 43 केंद्रों के 50 बूथों पर टीकाकरण का महाअभियान चला। कुल 6360 नागरिकों को टीका लगना था। इसकी तुलना में 3121 नागरिकों को टीका लगाया गया। बूथों पर पहुंचने वाले नागरिकों को टीका लगवाने में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत ने बताया कि सोमवार को टीकाकरण के महाअभियान में 43 केंद्र के 50 बूथों पर 3121 नागरिकों को टीका लगाया गया। बताया कि सीएचसी अकबरपुर में 204, अरबन हेल्थ सेंटर पंडाटोला पर 40, अरबन हेल्थ सेंटर मोहसिनपुर में 50, स्वास्थ्य केंद्र अरिऔना में 14, स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में 20, पीएचसी बेवाना में 120, पीएचसी ताराखुर्द में 150, पीएचसी जमुनीपुर में 80, जिला अस्पताल में 116, सीएचसी टांडा में 195, पीएचसी इब्राहिमपुर में 27, पीएचसी उतरेथू में 57, अरबन हेल्थ मुबारकपुर टांडा में 23 लोगों को टीका लगा।
विज्ञापन

इसी तरह स्वास्थ्य केंद्र ब्राहिमपुर कुसुमा में 8, पीपीसी टांडा में 13, राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में 78, सीएचसी भियांव में 100, पीएचसी बंदीपुर में 70, पीएचसी नेवादा में 71, सीएचसी बसखारी में 47, पीएचसी हंसवर में 28, पीएचसी मुंडेरा में 40, सीएचसी जलालपुर में 120, पीएचसी बंदीपुर में 20, पीएचसी धमरुआ में 10, पीएचसी मालीपुर में 60 लोगों को टीका लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अस्पताल जलालपुर में 50, यूपीएचसी जलालपुर में 48, पीएचसी सम्मनपुर में 5, सीएचसी कटेहरी में 164, पीएचसी अशरफपुर बरवां में 82, पीएचसी औरंगनगर में 69, पीएचसी नसीरपुर में 44, सीएचसी आलापुर में 141, पीएचसी माडमऊ में 69, पीएचसी मकरही में 119, पीएचसी लखनपट्टी में 105, पीएचसी रामनगर में 76, सीएचसी भीटी में 130, सीएचसी जहांगीरगंज में 129, पीएचसी नरियांव में 39, पीएचसी कम्हरिया घाट में 25, पीएचसी कमालपुर पिकार में 56 नागरिकों को टीका लगाया गया।

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार को सभी केंद्रों पर सुचारु रूप से टीकाकरण का कार्य चला। संबंधित केंद्र पर टीका लगवाने के लिए पहुंचने वाले नागरिकों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed