फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Corona protocol was torn apart in the new vegetable market

नवीन सब्जी मंडी में कोरोना प्रोटोकॉल की उड़ीं धज्जियां

Mon, 10 May 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Corona protocol was torn apart in the new vegetable market
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर स्थित नवीन सब्जी मंडी में कोरोना प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। हालत यह है कि सब्जी मंडी पहुंचने वाले ज्यादातर किसानों व खरीदारों के चेहरे पर न तो मास्क होता है और न ही उनकी ओर से सोशल डिस्टेंसिंग का ही पालन किया जाता है। इसके बावजूद सब्जी मंडी प्रशासन ऐसे लोगों पर न तो कार्रवाई की जहमत उठा रहा और न ही कोरोना प्रोटाकॉल का पालन कराने को लेकर कोई सख्ती कर रहा है।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे कोरोना की चेन तोड़ने के लिए सरकार की ओर से लॉकडाउन का निर्णय लिया गया है, लेकिन अकबरपुर नगर स्थित नवीन सब्जी मंडी परिसर में इन दिशा निर्देशों का पालन तय नहीं हो पा रहा है। हालत यह है कि मंडी परिसर में पहुंचने वाले ज्यादातर किसानों व खरीदारों की ओर से कोरोना प्रोटोकॉल के पालन को लेकर कोई सावधानी नहीं बरती जा रही है। मास्क लगाने की दूर की बात है, सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया जा रहा है। मंडी में लोग एक-दूसरे से सटकर खड़े रहते हैं।
विज्ञापन

चिंता की बात यह है कि जिस तरह सब्जी मंडी में लोगों को जमावड़ा रहता है, उससे कभी भी कोरोना संक्रमण का दायरा तेजी से बढ़ सकता है। यदि ऐसा हुआ तो कई जिदंगियों पर यह लापरवाही भारी पड़ सकती है। लापरवाही का आलम यह है कि सब कुछ देखने के बावजूद सब्जी मंडी प्रशासन का रवैया उदासीनपूर्ण है। न तो नियमित तौर पर मास्क की चेकिंग की जाती है और न ही सोशल डिस्टेंसिंग के पालन पर ही जोर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नतीजा यह है कि बड़ी संख्या में लोग बगैर मास्क के मंडी परिसर में प्रवेश कर जाते हैं। नागरिकों ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि सब्जी मंडी में जिस तरह से कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर लापरवाही दिखाई जा रही है, वह कभी भी घातक साबित हो सकती है। इस रवैये पर अविलंब रोक लगाई जानी चाहिए। प्रशासन को इस पर कड़ा एक्शन लेने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed