फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Corona kit sent to all blocks to prevent infection

संक्रमण रोकने को सभी ब्लॉकों में भेजीं कोरोना किट

Sun, 16 Jan 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Corona kit sent to all blocks to prevent infection
अंबेडकरनगर। कोरोना से जंग जीतने को लेकर जिले की 902 ग्राम पंचायतों के लिए सभी नौ ब्लॉकों में कोरोना किट पहुंचा दी गई हैं। ग्राम पंचायतों में आवश्यकतानुसार कोरोना किट शीघ्र ही भेज दी जाएंगी। इसके लिए जरूरी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस बीच ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए अब निगरानी समिति के सचिव का सहयोग पंचायत सहायक भी करेंगे। अब तक निगरानी समिति के सचिव की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत अधिकारी निभा रहे थे। अब पंचायत सहायक भी सचिव के पद पर रहते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी का सहयोग करेंगे। इसके साथ ही निगरानी समिति के सदस्यों को निर्देशित किया गया है कि वे संबंधित गांव में यदि कोई भी कोरोना संक्रमित सामने आता है तो इसकी जानकारी तत्काल ब्लॉक मुख्यालय पर बनाए गए कंट्रोल रूम को दें, जिससे समय रहते समुचित इलाज किया जा सके।
विज्ञापन

जिले में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए न सिर्फ स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है, बल्कि निगरानी समितियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। जिले की 902 ग्राम पंचायतों में निगरानी समिति गठित की गई हैं। इस समिति के अध्यक्ष ग्राम प्रधान हैं, वहीं इसमेें ग्राम पंचायत अधिकारी, आंगनबाड़ी कर्मचारी, एएनएम व आशा बहुएं शामिल हैं। निगरानी समितियोें को पूर्व में ही सक्रिय कर दिया गया था।
विज्ञापन

इस बीच बीते दिनों ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की तैनाती के बाद अब उन्हें निगरानी समिति के सचिव की भी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। सभी पंचायत सहायकों को निर्देशित किया गया है कि वे ग्राम पंचायत अधिकारी का सहयोग करें। अपर सीएमओ डॉ. आशुतोष सिंह ने बताया कि निगरानी समिति के सदस्यों को निर्देशित किया गया है कि वे पूरी तरह से सक्रिय रहें। संबंधित ग्राम पंचायत में यदि कोई भी व्यक्ति संदिग्ध दिखे, तो इसकी जानकारी तत्काल ब्लॉक मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम को दें, जिससे समय रहते समुचित इलाज सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच जिले की 902 ग्राम पंचायतों में कोरोना संक्रमितों के समुचित इलाज के लिए कोरोना किट सभी नौ ब्लॉक मुख्यालयों पर भेज दी गई हैं। अपर सीएमओ डॉ. आशुतोष सिंह ने बताया कि सभी नौ ब्लॉक मुख्यालयों पर कोरोना किट भेज दी गई हैं। आवश्यकतानुसार ग्राम पंचायतों में कोरोना किट दी जाएंगी। कहा कि निगरानी समिति के सदस्यों को निर्देशित किया गया है कि जो भी आवश्यकता हो, उसकी जानकारी तत्काल ब्लॉक मुख्यालय को दें, जिससे उन्हें कोरोना किट उपलब्ध कराई जा सकें।
आयोजनों में कोरोना गाइडलाइन का करें पालन
मौजूदा समय में सहालग का मौसम प्रारंभ हो गया है। कोरोना संक्रमण के मामलों में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। इसे देखते हुए कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करने की अपील आम नागरिकों से स्वास्थ्य विभाग ने की है। इस बीच अपर सीएमओ डॉ. आशुतोष सिंह ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वैवाहिक आयोजन के संबंध में शासन द्वारा जो कोरोना गाइडलाइन जारी की गई है, उसका शत-प्रतिशत पालन करें। मास्क जरूर लगाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। जागरूकता के आधार पर ही कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
23 तक बंद हुए विद्यालय
लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण व कड़ाके की ठंड को देखते हुए इंटरमीडिएट तक के विद्यालयों को 23 जनवरी तक जिले में भी बंद कर दिया गया है। बीते दिनों शीतलहर को देखते हुए शासन ने इंटरमीडिएट तक के विद्यालयों को 16 जनवरी तक बंद कर दिया था। इस बीच तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए व कड़ाके की ठंड को देखते हुए शासन ने स्कूलों में अवकाश बढ़ाकर 23 जनवरी तक कर दिया गया है। इसका सख्ती से पालन कराने का भी निर्देश जिम्मेदारों को दिया गया है। चेतावनी दी गई है कि यदि अवकाश की अवधि में कोई भी विद्यालय खुला पाया गया, तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सतर्क रहने का दिया निर्देश
निगरानी समिति में पंचायत सहायकों को भी शामिल किया गया है। उन्हें निगरानी समिति के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वे अब तक सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे ग्राम पंचायत सहायकों का सहयोग करेंगे। कोरोना से जंग जीतने के लिए सभी नौ ब्लॉक मुख्यालयों पर कोरोना किट भेज दी गई हैं। ग्राम पंचायतों में आवश्यकतानुसार कोरोना किट भेज दी जाएंगी। सभी कर्मियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।
डॉ. श्रीकांत शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed