फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Corona havoc, six banks sealed for 48 hours

कोरोना का कहर, छह बैंक 48 घंटे के लिए सील

Mon, 19 Apr 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Corona havoc, six banks sealed for 48 hours
अंबेडकरनगर। कोरोना के कहर ने सोमवार को 6 बैंक शाखाओं को 48 घंटे के लिए सील कर दिया। अलग-अलग बैंक शाखाओं के लगभग 20 कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया समेत अलग-अलग बैंकों की कुल 6 शाखाओं को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया। कर्मचारियों को होम आइसोलेट करते हुए संबंधित बैंक शाखाओं को सैनिटाइज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। उधर, एलडीएम ने बैंक उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि लगातार बढ़ते कोरोना को देखते हुए बैंक में आने की बजाय नेट बैंकिंग पर अधिक जोर दें।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के कहर से बैंक शाखाएं भी अछूती नहीं हैं। सोमवार को कोरोना का कहर आधा दर्जन बैंक शाखाओं पर टूटा। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित विभिन्न बैंकों की आधा दर्जन बैंक शाखाओं में लगभग 20 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से संबंधित बैंक शाखाओं में हड़कंप मच गया। आननफानन में संबंधित बैंक शाखाओं को सील कर कर्मचारियों को होम आइसोलेट कर दिया गया। साथ ही संबंधित बैंक शाखाओं को 48 घंटे के लिए सील कर उसे सैनिटाइज किए जाने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

एलडीएम आशीष कुमार सिंह ने बताया कि शहजादपुर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सोमवार को कर्मचारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उसे 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया। इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा भीटी, बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक पतौना, दौलतपुर, माडरमऊ, हंसवर में कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सोमवार को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि संक्रमित कर्मचारियों को होम आइसोलेट करने के साथ ही संबंधित बैंक शाखा को सैनिटाइज किए जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इसके अलावा बरियावन, रामनगर, अकबरपुर, साबितपुर, ढोलबजवा बैंक शाखा में भी बीते दिनों कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद कर्मचारियों को होम आइसोलेट कर शाखा को सैनिटाइज किया गया था।

नेट बैंकिंग पर दें जोर
एलडीएम आशीष कुमार सिंह ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही बैंक आएं। तेजी से बढ़ रहे कोरोना को देखते हुए मोबाइल बैंकिंग, एटीएम कार्ड, ई-वैलेट, डेविड कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, नेट बैंकिंग व आधार कार्ड का प्रयोग धन जमा करने व निकालने में करें। अत्यंत एहतियात बरतने की आवश्यकता है। इसे लेकर खुद भी जागरूक हों और दूसरों को भी जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed