फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   corona

18 बूथों पर आज होगा कोरोना टीकाकरण, तैयारियां पूरी

Wed, 03 Feb 2021 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
corona
अंबेडकरनगर। एक निजी अस्पताल समेत कुल 10 केंद्रों के 18 बूथों पर बृहस्पतिवार को कोरोना से जंग जीतने के लिए वैक्सीनेशन का कार्य चलेगा। वैक्सीनेशन के पांचवें चरण 2134 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने के लिए प्रत्येक बूथ पर 5-5 स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई है। जिन स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगना है, उन्हें एक दिन पहले 3 फरवरी की शाम तक मोबाइल पर संदेश भेज दिया गया है। इस बीच गुरुवार सुबह 10 बजे से प्रारंभ होने वाले टीकाकरण के कार्य को सफल बनाने के लिए एक दिन पहले ही सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गईं। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने वैक्सीनेशन में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत ने बताया कि जिन 10 केंद्रों पर वैक्सीनेशन का कार्य चलेगा, उसमें संयुक्त सामुदायिक स्वासथ्य केंद्र अकबरपुर के 2 बूथ पर 250, जिला अस्पताल के 3 बूथ पर 375, सीएचसी भियांव के 1 बूथ पर 104, सीएचसी बसखारी के 2 बूथ पर 200, जलालपुर के 1 बूथ पर 109, सीएचसी कटेहरी के 2 बूथ पर 240, सीएचसी रामनगर के 2 बूथ पर 250, सीएचसी भीटी के 2 बूथ पर 250, सीएचसी जहांगीरगंज के 2 बूथ पर 246 व रमा नर्सिंग कॉलेज के 1 बूथ पर 110 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले टीकाकरण के कार्य को सकुशल निपटाने के लिए कुल 90 स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया है। जिन स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगना है, उन्हें एक दिन पहले बुधवार को ही मोबाइल पर संदेश भेज दिया गया है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहली बार एक निजी अस्पताल को भी शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed