{"_id":"5f760be08ebc3e9b8979022c","slug":"corona-ambedkar-nagar-news-lko543036140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से हुई एक और मौत, मरने वालों की संख्या बढ़कर 28","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से हुई एक और मौत, मरने वालों की संख्या बढ़कर 28
विज्ञापन
फोटो 15, अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में कोरोना जांच के लिए पहुंचे नागरिक।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण के चलते लखनऊ में इलाज के दौरान एक वृद्ध की मौत हो गई। ऐसे में कोरोना संक्रमण से जिले में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 28 हो गई है। इस बीच गुरुवार को कोरोना के 15 नए मामले सामने आए। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1395 हो गई है। 110 का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।
सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, बेवाना थाना क्षेत्र निवासी एक 60 वर्षीय वृद्ध बीते दिनों कोरोना संक्रमित हो गया था। हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ के केजीएमसी में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। इस बीच गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 15 नए मामले सामने आए। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि गुरुवार को सामने आए 15 नए मामलों के साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1395 हो गई है।
110 मरीजों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है, जबकि 1259 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने को लेकर वह खुद भी जागरूक हों। जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देते हुए शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करें। आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें।