{"_id":"640e0e27225f4dd6720a0ba4","slug":"copy-checking-ambedkar-nagar-news-lko6715189115-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: छह केंद्रों पर कापियों के मूल्यांकन को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: छह केंद्रों पर कापियों के मूल्यांकन को हरी झंडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन छह केंद्रों पर होगा। 18 मार्च से प्रारंभ होने वाले मूल्यांकन के लिए छह केंद्रों का प्रस्ताव माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव को भेजा गया था जिसे मंजूरी भी प्रदान कर दी गई।
इस बीच चयनित मूल्यांकन केंद्रों पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय रहत पूरा किए जाने को लेकर डीआईओएस कार्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को बेहतर ढंग से निपटाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।
18 मार्च से 28 मार्च तक होने वाले मूल्यांकन के लिए बीते दिनों ही डीआईओएस कार्यालय ने छह कॉलेजों को मूल्यांकन केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा था। इसमें बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर, डॉ. जीके जेतली इंटर कॉलेज अकबरपुर, सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर, रामअवध जनता इंटर कॉलेज बरियावन, जनता इंटर कॉलेज फतेहपुर बड़ागांव व संतकबीर इंटर कॉलेज सैदापुर शामिल था।
विज्ञापन
उधर डीआईओएस अवधकिशोर सिंह ने बताया कि जिन छह मूल्यांकन केंद्रों का प्रस्ताव भेजा गया था उसे मंजूरी प्रदान हो गई है। संबंधित केंद्रों पर मूल्यांकन सुचारु रूप से होने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी किए जाने का काम तेज कर दिया गया है।