{"_id":"60d8bb6c8ebc3edbc57817fd","slug":"cooperate-unitedly-ambedkar-nagar-news-lko584418095","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकजुट होकर सहयोग करें कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकजुट होकर सहयोग करें कार्यकर्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेसुल्तानपुर। बिहारी लाल स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय आमा दरवेशपुर न्योरी में सपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्र पंचायत सदस्य की बैठक हुई। इसमें ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
सपा नेता व पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त ने कहा कि रामनगर ब्लाक प्रमुख पद के सपा प्रत्याशी की जीत रामनगर विकासखंड के जनता की जीत होगी। इसके लिए सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों व सपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव में लगना होगा। पूर्व सांसद ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के इशारे पर क्षेत्र पंचायत सदस्य के ऊपर दबाव बनाया जा रहा है। ऐसे में जरूरी है कि सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य एकजुट होकर विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब दें।
प्रमुख पद के प्रत्याशी विकास यादव ने कहा कि क्षेत्र का विकास व क्षेत्र पंचायत सदस्यों और कार्यकर्ताओं का सम्मान करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामसकल यादव व संचालन विधानसभा अध्यक्ष भीम लाल कन्नौजिया ने किया। मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी अजीत यादव, बलिराम, जिपं सदस्य अश्वनी यादव, प्रबंधक वेद प्रकाश यादव पप्पू, बसंत यादव, रामप्यारे निषाद, रविंद्र यादव, रजनीकांत यादव मौजूद रहे। (संवाद)