{"_id":"58c2db544f1c1b0f3bdc583c","slug":"control-room-stablished-for-the-up-board-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल रोकने को बने कंट्रोल रूम, 10 कर्मचारी तैनात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल रोकने को बने कंट्रोल रूम, 10 कर्मचारी तैनात
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 10 Mar 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
एग्जाम
- फोटो : symbolic
यूपी बोर्ड परीक्षा को सकुशल निपटाने को डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई। इसके सुचारु संचालन को 10 कर्मचारियों की तैनाती की गई हैै। गौरतलब है कि 16 मार्च से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा प्रारंभ हो रही है। इसमें 83 हजार 619 छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। जिले में कुल 174 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
इनमें सात संवेदनशील व पांच अतिसंवेदनशील केंद्र शामिल हैं। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने संबंधित अधिकारियों को समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर लिए जाने का निर्देश दिया था। डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि परीक्षा से संबंधित कोई शिकायत 05271-244992 पर दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
बताया कि कंट्रोल रूम के सकुशल संचालन के लिए तीन पालियों में कुल 10 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। प्रथम पाली में सुबह छह से अपराह्न दो बजे तक अंजना वर्मा, बागेश्वरी शरण द्विवेदी, दीपक त्रिपाठी व कपिल देव, द्वितीय पाली में अपराह्न दो से रात आठ बजे तक सीरीन सिद्दीकी, प्रदीप यादव, ओमकार वर्मा, रामअशीष व तीसरी पाली में रात आठ से सुबह छह बजे तक भूपनाथ व राजमणि यादव की तैनाती की गई है।
विज्ञापन