{"_id":"65a40dd33bbf593cac0e7ec6","slug":"control-room-formed-for-the-examination-mobile-team-formed-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-9490-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: परीक्षा को लेकर बना कंट्रोल रूम, सचल दल गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: परीक्षा को लेकर बना कंट्रोल रूम, सचल दल गठित
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 116 परीक्षा केंद्र पर होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा पर छह सचल दल निगाह रखेंगे। सचल दलों का गठन कर दिया गया है। इसके साथ ही डीआईओएस कार्यालय पर कंट्रोल रूम की भी स्थापना कर दी गई है।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 22 फरवरी से प्रारंभ हो रही है। इसे सकुशल व नकलविहीन संपन्न कराने के लिए डीआईओएस कार्यालय ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। 116 केंद्र पर यूपी बोर्ड परीक्षा होनी है। इसमें 76 हजार 350 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। हाईस्कूल के 20 हजार 177 जबकि इंटरमीडिएट के 37 हजार 173 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए छह सचल दल का गठन कर दिया गया है। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार पहले दल का नेतृत्व डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह, दूसरे दल का बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह, तीसरे दल का डायट प्राचार्य ब्रजेश उपाध्याय, चौथे दल का नेतृत्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज जाफरगंज के प्रधानाचार्य विवेक पटेल करेंगे।
विज्ञापन
पांचवें दल का राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कुर्कीबाजार की प्रधानाचार्या सुमित्रा देवी जबकि छठवें दल का प्रभारी राजकीय बालिका हाईस्कूल फरीदपुरकुतुब की प्रधानाचार्या तारा वर्मा को बनाया गया है।
इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, आंतरिक सचल दल व कक्ष निरीक्षक समेत कुल 30 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। ऐसे में 116 केंद्र पर कुल 3490 कर्मचारी तैनात किए जा रहे हैं। इसके साथ ही सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया है कि समय रहते सभी जरूरी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। सीसीटीवी कैमरे को दुरुस्त कर लिया जाए। शौचालय, पेयजल, फर्नीचर की भी बेहतर व्यवस्था की जाए।
इन्हें मिली कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी
डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई है। इसका नंबर 7398729036 है। कंट्रोल रूम का प्रमिला वर्मा को प्रभारी व रंजना को सहायक प्रभारी नामित किया गया है। इसके अलावा गौरव वर्मा, अंतिमा पटेल, अमिता पटेल, अभिनव कुमार, आस्था सिंह, अवधेश सोनी, प्रदीप कुमार तिवारी, दीक्षा चौधरी, तुषारिका वर्मा, नीतू तिवारी, आशीष यादव, संदेश कुमार, देवेश कुमार, अनुराग वर्मा व आशीष श्रीवास्तव को भी कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी दी गई है। सुभाषचंद्र पांडेय, प्रदीप कुमार, महेंद्र प्रसाद यादव व शहनवाज खान को रात्रिकालीन ड्यूटी पर लगाया गया है।
समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश
परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्र व्यवस्थापकों को समय रहते तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण भी किया जाएगा। -गिरीश कुमार सिंह, डीआईओएस