फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Contract workers staged a sit-in for the demands

मांगों को लेकर संविदा कर्मचारियों ने दिया धरना

Thu, 18 Nov 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Contract workers staged a sit-in for the demands
अंबेडकरनगर के अकबरपुर विद्युत कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते विद्युत संविदा कर्? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अधीक्षण अभियंता कार्यालय विद्युत परिसर में गुरुवार को कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकिन काफी दिनों से आवाज उठा रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष बालमुकुंद अग्रहरि व जिला उपाध्यक्ष राजन चौधरी के नेतृत्व में गुरुवार को संविदा कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय में धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि संविदा कर्मचारी लंबे समय से मानदेय में बढ़ोत्तरी किए जाने, स्वास्थ्य बीमा कार्ड दिए जाने, नियमितीकरण किए जाने, ठेकेदारी प्रथा खत्म किए जाने व यात्रा भत्ता दिए जाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारियों को उनका हक व अधिकार नहीं मिल पा रहा है। वक्ताओं ने सरकार से अविलंब अपनी मांगें पूरा करने की मांग की। कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नही होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बाद में अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन अधीक्षण अभियंता को सौंपा। मौके पर संविदा कर्मचारी राघवेंद्र प्रताप, बद्री विशाल, बृजेश, अंगद पाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed