फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Contract workers protested by tying black bands on their arms

Ambedkar Nagar News: संविदा कर्मियों ने बाहों पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Fri, 26 Jul 2024 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Contract workers protested by tying black bands on their arms
अंबेडकरनगर। रिक्त पद पर तैनाती किए जाने व मानदेय वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के तत्वावधान में संविदा कर्मियों ने बाहों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। कहा गया कि यदि शीघ्र ही मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रांतीय आह्वान पर शुक्रवार को संविदा कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय, जिला अस्पताल के अलावा सभी सीएचसी व पीएचसी पर बाहों पर कालीपट्टी बांधकर विरोध जताया। सीएमओ कार्यालय पर विरोध जताते हुए जिलाध्यक्ष बंशमणि पांडेय ने कहा कि लंबे समय से रिक्त पदों पर नियुक्ति किए जाने की तैनाती की मांग की जा रही लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कोरोना काल के दौरान किए गए कार्य का भुगतान अब तक नहीं हो सका है। महंगाई को देखते हुए मानदेय में वृद्धि भी नहीं की जा रही है। ईपीएफ ग्रेट पे का निर्धारण किए जाने की मांग को भी नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

महामंत्री डॉ. राहुल श्रीवास्तव, प्रीतम विक्रम, डॉ. आमिर अब्बास, मोहम्मद आसिफ, संध्या सिंह, विवेक तिवारी, मनीष, पवन कुमार, विजय कुमार, कपिलदेव ने कहा कि नियमित किया जाए और जो कर्मचारी दस वर्ष तक कार्य कर चुके हैं उन्हें राॅयल्टी बोनस दिया जाए। वक्ताओं ने कहा कि सीएचओ का पीबीआई मानदेय में जोड़े जाने की मांग को पूरा नहीं किया जा रहा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि काली पट्टी बांधकर 27 जुलाई तक कार्य किया जाएगा। 29 व 30 जुलाई को एक घंटा अधिक कार्य करेंगे। 31 जुलाई व एक तथा दो अगस्त को डीएम व सांसद तथा विधायक को ज्ञापन सौंपा जाएगा। तीन से पांच अगस्त तक ऑनलाइन कार्य बंद कर दिया जाएगा। सात अगस्त को लखनऊ में प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सीएचसी जलालपुर, भियांव, टांडा, कटेहरी, आलापुर, रामनगर समेत अन्य सीएचसी व पीएचसी पर भी संविदा कर्मचारियों ने बाहों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed