फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Contract doctor and three CHOs dismissed from service

Ambedkar Nagar News: संविदा चिकित्सक व तीन सीएचओ सेवा से बर्खास्त

Thu, 11 Jul 2024 10:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
Contract doctor and three CHOs dismissed from service
अंबेडकरनगर। निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में प्रशासन ने अस्पताल संचालक सीएचसी जलालपुर में तैनात संविदा चिकित्सक को सेवा से बर्खास्त कर दिया। इसके साथ ही जलालपुर कोतवाली में चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए अस्पताल को भी सील कर दिया गया। उधर ड्यूटी व इलाज में लापरवाही को लेकर तीन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) को भी तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया। डीएम अविनाश सिंह ने इस बीच सभी चिकित्सकों व चिकित्सा सेवा से जुड़े सभी कर्मियों को हिदायत दी है कि किसी भी दशा में ड्यूटी व इलाज को लेकर लापरवाही व मनमानी स्वीकार्य नहीं होगी।
विज्ञापन

एक दिन पहले जलालपुर के निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले को प्रशासन ने बेहद गंभीरता से लिया। ओपीडी के लिए अधिकृत अस्पताल में ऑपरेशन पाए जाने पर उसे बुधवार को ही सील कर दिया गया। अब बृहस्पतिवार को सीएचसी जलालपुर प्रभारी डॉ. जयप्रकाश ने तहरीर देकर श्याम मेमोरियल निजी अस्पताल के संचालक डॉ. विवेक कुमार के खिलाफ जलालपुर कोतवाली में भारतीय चिकित्सालय अनुसंधान परिषद अधिनियम के तहत केस दर्ज करा दिया।
विज्ञापन

इससे पहले जिला प्रशासन की सख्ती को देखते हुए सीएमओ डॉ. राजकुमार ने मनमानी करने व नियमों का उल्लंघन करने में निजी अस्पताल का पंजीयन ही निरस्त कर दिया। इसके साथ ही सीएचसी जलालपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में तैनात संविदा चिकित्सक व निजी अस्पताल के संचालक डॉ. विवेक को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएचओ को भारी पड़ी मनमानी
बीते दिनों डीएम के निर्देश पर अलग-अलग हेल्थ वेलनेस सेंटरों का औचक निरीक्षण हुआ, इसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। कुछ दिन की मोहलत के बाद प्रशासन ने एसडीएम, तहसीलदार व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लगाकर फिर से निरीक्षण करने का आदेश दिया। इसमें पाया गया कि भियांव के मुंडेरा हेल्थ वेलनेस केंद्र पर तैनात सीएचओ नरेंद्र कुमार योगी की औसत ओपीडी एक मरीज की भी प्रतिदिन नहीं है। यहां 0.53 औसत ओपीडी पाई गई। कटेहरी ब्लॉक के संग्रामपुर में तैनात सीएचओ वंदना की औसत ओपीडी 1.23 जबकि भीटी ब्लाॅक के दहेमा में तैनात सीएचओ विकास कुशवाहा की औसत ओपीडी 1.36 मिली। रिपोर्ट जिला प्रशासन के संज्ञान में लाया गया। इसके बाद सीएमओ ने इन तीन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को भी सेवा से बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed