फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Consumers upset due to undeclared power cut

अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान

Fri, 19 Nov 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Consumers upset due to undeclared power cut
अंबेडकरनगर। 12 घंटे की अघोषित बिजली कटौती के चलते विद्युत उपकेंद्र वैरमपुर बरवां से जुड़ी लगभग 30 हजार आबादी दो दिनों से रात अंधेरे में गुजारने को मजबूर है। दो दिन से रात 12 बजे से दिन के 12 बजे तक हो रही अघोषित विद्युत कटौती से पेयजल की समस्या से भी उपभोक्ताओं को दो-चार होना पड़ रहा है। पावर कॉर्पोरेशन इस अव्यवस्था का ठीकरा संविदा विद्युत कर्मियों की हड़ताल पर फोड़ रहा है। पावर कॉर्पोरेशन के अनुसार तकनीकी गड़बड़ी के चलते ही उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली नहीं मिल सकी। हालांकि शुक्रवार की शाम तक गड़बड़ी को दूर कर दिए जाने का दावा कॉर्पोरेशन ने किया है।
विज्ञापन

तापमान में गिरावट होने के बीच मांग कम होने के बावजूद उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली नहीं मिल पा रही है। अघोषित विद्युत कटौती का दंश मौजूदा समय में उपभोक्ताओं को झेलना पड़ रहा है। बेपटरी हुई विद्युत आपूर्ति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली नहीं मिल पा रही है। बुधवार रात 12 बजे से गुरुवार दिन में 12 बजे तक जहां विद्युत सप्लाई ठप रही, तो वहीं गुरुवार की रात 12 बजे से शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक फिर से आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

नतीजा यह रहा कि इस उपकेंद्र से जुड़ी लगभग 30 हजार आबादी को बदतर विद्युत आपूर्ति का दंश झेलने को मजबूर होना पड़ा। न सिर्फ रात उपभोक्ताओं को अंधेरे में गुजारनी पड़ी, वहीं सुबह उपभोक्ताओं को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। अघोषित विद्युत कटौती के चलते उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पावर कॉर्पोरेशन के अनुसार तकनीकी गड़बड़ी के चलते सुचारु बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। गड़बड़ी दूर करने में समय इसलिए लगा, क्योंकि संविदा विद्युत कर्मी हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्मेदार उठाएं ठोस कदम
विद्युत उपकेंद्र बैरमपुर बरवां से जुड़े उपभोक्ताओं ने बदतर बिजली आपूर्ति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उपभोक्ता अजय सिंह व आशू वर्मा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली मिल सके, इसके लिए जिम्मेदारों को गंभीरता दिखानी चाहिए। 12-12 घंटे की अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं को मुश्किलें हो रही हैं। इसे लेकर जिम्मेदारों को ठोस कदम उठाने चाहिए। उपभोक्ता झुग्गीलाल व कमला प्रसाद ने कहा कि जब बिजली की मांग कम हुई है, तो ऐसे में इस प्रकार से विद्युत आपूर्ति का बेपटरी होना अत्यंत चिंताजनक है। जिम्मेदार यह भी नहीं बताते कि आखिर गड़बड़ी कहां से है और कब दूर होगी।

तकनीकी गड़बड़ी से हुई समस्या
बैरमपुर बरवां विद्युत उपकेंद्र में तकनीकी गड़बड़ी के चलते सुचारु विद्युत आपूर्ति में कुछ समस्या हुई थी। विद्युत संविदा कर्मियों की हड़ताल के चलते गड़बड़ी दूर करने में कुछ समय लगा। हालांकि गड़बड़ी को दूर कर दिया गया है।
-वीके पटेल, अधिशाषी अभियंता विद्युत अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed