{"_id":"6283e9bc051062685f3a6d68","slug":"consumers-upset-due-to-power-cut-in-scorching-heat-ambedkar-nagar-news-lko6310490141","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरुआ (अंबेडकरनगर)। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ता बदहाल बिजली आपूर्ति से परेशान हैं। उपभोक्ताओं की तमाम शिकायतों के बावजूद आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। भीषण गर्मी के बीच बिजली की बार-बार कटौती उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। दिन में विद्युत उपकरणों के बदलने के नाम पर घंटों आपूर्ति बाधित रहती है तो रात में भी विभाग सुचारु बिजली देने में विफल है।
महरुआ उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ता बदहाल विद्युत आपूर्ति से त्रस्त हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि मौजूदा समय में बिजली कब आएगी, कब जाएगी इसका कोई ठिकाना नहीं है। दिन में विद्युत उपकरणों को ठीक करने के नाम पर कटौती की जा रही है तो रात में बगैर किसी कारण के ही घंटों बिजली गायब रहती है। इससे उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में रात करवटें बदलकर गुजारनी पड़ रही है।
स्थानीय ध्रुव सिंह फौजी व वंशबहादुर वर्मा का कहना है कि अधिकारियों और कर्मचारियों की मनमानी के चलते बिजली आपूर्ति व्यवस्था बदहाल है। जानबूझ कर अघोषित कटौती की जा रही है। उपभोक्ताओं ने कहा कि शिकायतों के बावजूद विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
जर्जर उपकरणों को बदलने की सुध नहीं है तो वहीं ट्रांसफार्मरों की क्षमता नहीं बढ़ायी जा रही है। इसके चलते यह अक्सर सुचारु आपूर्ति में बाधक बनते रहते हैं। उधर, जेई गयादीन का कहना है कि उपभोक्ताओं को सुचारु विद्युत आपूर्ति की जा रही है। कोई तकनीकी दिक्कत आने पर ही बिजली आपूर्ति बाधित होती है।