फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Construction work of Katehari bypass starts, will provide relief from traffic jam

Ambedkar Nagar News: कटेहरी बाईपास का निर्माण कार्य प्रारंभ, मिलेगा जाम से राहत

Fri, 09 May 2025 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 09 May 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Construction work of Katehari bypass starts, will provide relief from traffic jam
कटेहरी बाईपास
अंबेडकरनगर। बहुप्रतीक्षित कटेहरी बाईपास निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्वीकृत इस परियोजना की कुल लागत 63.33 करोड़ रुपये है। कार्य प्रारंभ होते ही क्षेत्रीय लोगों में जाम से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

कटेहरी कस्बे में जाम की लगातार समस्या के चलते पूर्व में जब स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण की योजना आई थी, तब स्थानीय नागरिकों ने कस्बे के भीतर चौड़ीकरण के बजाय वैकल्पिक बाईपास मार्ग निर्माण की मांग की थी। यह मांग विधानसभा व लोकसभा उपचुनावों के दौरान भी उठाई गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष भी यह विषय रखा गया था, जिस पर उन्होंने शीघ्र स्वीकृति का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

जनवरी में मुख्यमंत्री ने मंजूरी दिए जाने के बाद शासन स्तर से प्रथम किस्त के रूप में 22 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की थी। इसके पश्चात लोक निर्माण विभाग ने सर्वे, डिजाइन व भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया। अब विभाग ने निर्माण कार्य की विधिवत शुरुआत कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बाईपास अयोध्या, बहराइच और आजमगढ़ को जोड़ने वाले स्टेट हाईवे 30 पर बन रहा है, जो कटेहरी कस्बे की पुरानी और लगातार बनी रहने वाली जाम की समस्या का समाधान करेगा। वर्तमान मार्ग पर जाम की स्थिति से यात्रियों व क्षेत्रीय नागरिकों को खासी परेशानी होती रही है। नए बाईपास से यह समस्या काफी हद तक समाप्त होने की उम्मीद है। इस टू लेन बाईपास की लंबाई कुल 3.800 किलोमीटर होगी और चौड़ाई 10 मीटर निर्धारित की गई है।
बाईपास एनएच-30 के चैनेज 162.100 से प्रारंभ होकर कटेहरी बाजार के दक्षिण से होते हुए बहराइच-फैजाबाद-आजमगढ़ मार्ग पर चैनेज 165.500 पर पुनः मिल जाएगा। यह मार्ग गौराबसंतपुर, प्रतापपुर चमुर्खा और तिवारीपुर गांवों से होकर गुजरेगा।बाईपास निर्माण के लिए कुल 7.49 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है, जिसमें लगभग 31.46 करोड़ रुपये की लागत आई है।

विधायक धर्मराज निषाद ने बताया कि बाईपास के निर्माण से अंबेडकरनगर, अयोध्या, बहराइच और आजमगढ़ के बीच यातायात और माल परिवहन पहले की अपेक्षा अधिक सुगम और समयबद्ध होगा। साथ ही कस्बे के भीतरी हिस्सों में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगने से नागरिकों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed