{"_id":"695d4ab355f305cfad0a9c6b","slug":"construction-of-rapta-bridge-started-at-the-confluence-of-tamsa-and-bisuhi-rivers-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-148329-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: तमसा और बिसुही नदी के संगम तट पर रपटा पुल का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: तमसा और बिसुही नदी के संगम तट पर रपटा पुल का निर्माण शुरू
Tue, 06 Jan 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
पक्का रपटा पुल के निर्माण से पूर्व स्थान खाली करने के लिए पाइप हटाती हुई जेसीबी।
- फोटो : अनिल मिश्र।
श्रवण क्षेत्र। श्रवण धाम में आगामी श्रवण महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। यहां तमसा और बिसुही नदी के संगम तट पर रपटा पुल का निर्माण शुरू कर दिया गया है।
कटेहरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत चिउटीपारा और मूसेपुर के मध्य दूरी अधिक होने के कारण करीब 15 वर्ष पूर्व यहां पर अस्थायी पुल का निर्माण दोनों ग्राम पंचायतों के सहयोग से किया गया था। इसके बाद से यहां हर साल ग्रामीणों के आवागमन के लिए पुल निर्माण कराया जाता है। आगामी 18 जनवरी से शुरू हो रहे श्रवण धाम महोत्सव को देखते ही जिला प्रशासन के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने नदी पर रपटा पुल का निर्माण शुरू कराया है। पुल बन जाने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और नदी का सौंदर्य भी बढ़ेगा।
हालांकि, निर्माणाधीन रपटा पुल की लंबाई कम होने को लेकर स्थानीय निवासियों में आक्रोश भी है। मंगलवार को ग्रामीणों ने इसकी लंबाई बढ़ाए जाने के लिए मौके पर पहुंचकर मांग भी की है। पूर्व प्रधान अरुण सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्य धारा को पाटकर कम लंबाई में पुल का निर्माण कराया जा रहा है, जो बाढ़ के समय खतरनाक साबित हो सकता है। उनका कहना है कि बाढ़ आने पर यह पुल पानी को नहीं रोक पाएगा, बल्कि मुख्य धारा की कटान से बह जाएगा।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी रविंद्र सिंह, पिंकू सिंह, पंडित सुनील मिश्रा, रामसनेही सहित कई लोगों ने इस पर आपत्ति जताई है। इसके बाद सिंचाई विभाग के इंजीनियर शिव तिवारी ने जिलाधिकारी से बात करने की सलाह दी। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय और क्षेत्रीय विधायक धर्मराज निषाद से भी वार्ता की। इन्होंने आश्वासन दिया है कि इस मामले में डीएम से वार्ता कर समस्या का हल निकाला जाएगा।