फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Consecration and installation of idols with chanting of mantras

Ambedkar Nagar News: मंत्रोच्चार के साथ मूर्तियों की हुई प्राण प्रतिष्ठा व स्थापना

Mon, 22 Jan 2024 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Consecration and installation of idols with chanting of mantras
अंबेडकरनगर। जिस समय अयोध्या के राममंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी, उसी समय जिले में कई जगह मूर्तियों की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा हुई। अकबरपुर नगर के फव्वारा तिराहा पर वैदिक मंत्रों के बीच भगवान राम की मूर्ति स्थापित हुई। पहले विधि विधानपूर्वक हवन पूजन हुआ। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, डीएम अविनाश सिंह, एसपी डॉ. कौस्तुभ, सीडीओ अनुराज जैन, अकबरपुर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा, एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता, एएसपी विशाल पांडेय, अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह की मौजूदगी में भगवान राम के जयकारों के बीच मूर्ति का अनावरण हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं में मिष्ठान बांटा गया।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के पंडाटोला स्थित काली मंदिर में भगवान राम, माता सीता व लक्ष्मण की मूर्ति की विधिविधान व मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा हुई। महंत अवधेश दास ने प्राण प्रतिष्ठा प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान वहा का माहौल रामय हो गया। जय श्रीराम के नारों से क्षेत्र गुंजायमान हो गया। बाद में श्रद्धालुओं में प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन

मोहसिनपुर मंसूरपुर मोहल्ला स्थित तमसा नदी के तट पर स्थित हनुमान मंदिर में नारायण फाउंडेशन के तत्वावधान में बजरंग बली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। आयोजन समिति से जुड़े विवेक मौर्य ने कहा कि वैदिक मंत्रों के बीच प्राण प्रतिष्ठा के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। चांदपुर में बुढ़वा बाबा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इसके अलावा जलालपुर, टांडा, भीटी व आलापुर तहसील क्षेत्र में मंदिरों में भगवान राम, माता सीता, हनुमानजी व लक्ष्मण जी की पूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed