फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Congressmen staged a sit-in

कांग्रेसियों ने किया धरना-प्रदर्शन

Thu, 16 Dec 2021 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Congressmen staged a sit-in
अंबेडकरनगर के नवीन मंडी के निकट धरना प्रदर्शन करते कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। नवीन सब्जी मंडी सिझौली में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने इस दौरान धान खरीद में किसानों के शोषण के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। कहा कि शासन-प्रशासन की उदासीनता के चलते किसान क्रय केंद्रों पर रातें गुजारने को विवश हैं। प्रशासन की उदासीनता के चलते ही किसान अपनी उपज नहीं बेच पा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि यदि क्रय केंद्र पर किसानों की ट्रॉली 24 घंटे से अधिक रोकी जाए तो उसके किराए का भुगतान सरकार वहन करे। साथ ही वक्ताओं ने बाईपास निर्माण से प्रभावित होने वाले किसानों को समुचित मुआवजा देने व हाउस टैक्स वसूली के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया। अपनी मांगों से संबंधित राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला प्रभारी व प्रदेश सचिव प्रदीप कोरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नवीन सब्जी मंडी परिसर सिझौली में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्रों पर धान खरीद की व्यवस्था पूरी तरह फेल है। किसान कई-कई रात क्रय केंद्रों पर गुजारने के लिए विवश हैं। किसान लगातार इसके लिए आवाज उठा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। नवीन सब्जी मंडी सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित क्रय केंद्रों पर यही हाल है। किसान सप्ताह भर से अधिक समय से अपनी धान लदी ट्रॉली लेकर खड़े हैं, लेकिन उनकी कोई सुध नहीं ले रहा है। जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने कहा कि यदि किसानों को क्रय केंद्र पर 24 घंटे से अधिक समय तक रुकना पड़ रहा है तो उसके किराए का वहन सरकार को करना चाहिए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि अकबरपुर टांडा मार्ग के लिए स्वीकृत बाईपास के निर्माण से प्रभावित होने वाले किसानों के हितों की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। किसानों ने नगर पालिका में मनमाने तरीके से वसूले जा रहे हाउस टैक्स से नागरिकों को निजात दिलाने की मांग की। इस मौके पर जिला प्रवक्ता अवधेश मिश्र बब्लू, युवा जिलाध्यक्ष विशाल वर्मा, रवीश शुक्ल, सुखीलाल, रघुनाथ पटेल, मोहम्मद जियाउद्दीन अंसारी, रामजी वर्मा, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed