{"_id":"6193fa3beb0035345f30b8bb","slug":"congressmen-pledge-to-remove-inflation-march-ambedkar-nagar-news-lko6047580132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने किया महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदमार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने किया महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदमार्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। भाजपा सरकार में देश में महंगाई व बेरोजगारी चरम सीमा पर बढ़ रही है। इसके बावजूद सरकार ध्यान नहीं दे रही है। यह आरोप मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश सचिव/जनपद प्रभारी प्रदीप कोरी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदमार्च के दौरान लगाए। कहा कि सरकार सभी मुद्दों पर विफल है। जनता अब ऐसी सरकार को नकार चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता अपनी ताकत का एहसास कराएगी।
कांग्रेेस नेताओं ने मंगलवार को जिले में महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदमार्च किया। जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने कहा कि अब इस सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त आ चुका है। आम जनता को एकजुट होकर अपनी ताकत का एहसास विधानसभा चुनाव में कराना होगा। प्रदेश सचिव अमित जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार में आम जनता सुकून में थी। परंतु इस सरकार ने महंगाई को चरम पर पहुंचाकर आम जनता को परेशान कर दिया है। लगातार लोगों का रोजगार जा रहा है। बेरोजगारी की मार के बीच बढ़ती महंगाई आम जनता को तबाह करने का काम कर रही है।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने बरियावन से वल्लीपुर, असौवापार, मोहरई, चकिया, कटात मजीषा में पदमार्च किया। साथ ही ग्रामीणों को कांग्रेस पार्टी की प्रतिज्ञा से अवगत कराया। कहा कि चुनाव में पार्टी 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देगी। इसके अलावा वर्ष भर में तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। इस मौके पर रामकुमार पाल, अमित यादव, शीतला प्रसाद, हेमंत यादव, ज्ञानधर वर्मा व शुभम आदि मौजूद रहे।