फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Congressmen demonstrated against petro price hike

पेट्रो मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 20 Oct 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Congressmen demonstrated against petro price hike
अंबेडकरनगर। पेट्रो पदार्थों के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में बुधवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अकबरपुर नगर स्थित पेट्रोलपंप परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि न सिर्फ डीजल, पेट्रोल, बल्कि सीएनजी के दाम में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। इससे महंगाई बढ़ती जा रही है। महंगाई से एक तरफ जहां किसान त्रस्त होकर आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है, तो वहीं आम नागरिक भी परेशान है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही पेट्रो पदार्थों के दाम पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विशाल वर्मा ने कहा कि डीजल व पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। दोनों के दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच गए हैं। इसके अलावा सीएनजी व पीएनजी की कीमतें भी बढ़ रही हैं। बीते एक सप्ताह में सीएनजी के दाम में 4 रुपये 80 पैसे, तो पीएनजी में 4 रुपये 20 पैसे की वृद्धि हुई है। डीजल व सीएनजी के दाम में तेजी से वृद्धि होने के चलते मालभाड़े का दाम भी बढ़ गया है। इसके चलते सब्जियों समेत अन्य जरूरत की सामग्रियों के दाम में आसमान छूने लगे हैं। लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम नागरिकों को जहां विभिन्न समस्याओं से संघर्ष करने को मजबूर कर दिया है, तो वहीं किसान आत्महत्या करने को विवश हो रहे हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया प्रभारी विकल्प मिश्र व जिला उपाध्यक्ष राहुल पांडेय ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से देश में भुखमरी की नौबत आ गई है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ग्लोबल हंगरी के सर्वे में भारत का स्थान 101वां है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही पेट्रो पदार्थों के दाम पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर मंजीत राजभर, मोहम्मद अली, सुरजीत, करमवीर सिंह, पारसनाथ, अंकुर यादव, मोहम्मद शोएब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed