{"_id":"6112b9228ebc3e75967a405a","slug":"congress-workers-marched-and-demonstrated-ambedkar-nagar-news-lko590791892","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताआंे ने पदमार्च कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताआंे ने पदमार्च कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जलालपुर में महंगाई, भ्रष्टाचार व अन्य मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस पदाध
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। सरकार की नीतियों के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलालपुर व आलापुर में पदमार्च कर प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते आम जनमानस को मुश्किलों के दौर से गुजरना पड़ रहा है। एक तरफ महंगाई चरम पर है तो दूसरी तरफ रोजगार के अवसर ही समाप्त कर दिए गए हैं। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का वादा सिर्फ छलावा साबित हुआ है। वक्ताओं ने कहा कि इसका जवाब जनता आने वाले चुनाव में देगी। कांग्रेस जनता के हितों के साथ कभी खिलवाड़ नहीं होने देगी। सरकार का विरोध जारी रहेगा।
अगस्त क्रांति के उपलक्ष्य में कांग्रेस की ओर से चलाया जा रहा अभियान मंगलवार को जलालपुर में चला। कांग्रेस के जिला प्रभारी प्रदीप कोरी, जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील मिश्र, वरिष्ठ नेता अमित जायसवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तहसील क्षेत्र के मंगुराडीला से पदमार्च करते हुए तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया।
पदमार्च का नेतृत्व कर रहे जिला प्रभारी प्रदीप कोरी ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी व अन्याय चरम पर है। इससे आम जनता परेशान है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील मिश्र ने भी केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता सरकार की इस तानाशाही के विरुद्घ चुप नही बैठेंगे। इस मौके पर अवधेश कुमार मिश्र बब्लू, सुनील सिंह, राजकुमार अग्रहरि, पूनम यादव व इमरान गांधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई एवं महिला सुरक्षा आदि मसले को लेकर आलापुर में कांग्रेस पदाधिकारियों ने शांति मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। जयराम जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर रामनगर में एकजुट कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में पदमार्च किया।
पूर्व प्रधान अजय पासवान, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार सत्यार्थी, सुभाष चंद्र, जगदीश कुमार दुबे, आशुतोष मिश्र, रामनरेश पाल, राजू गुप्त व कपिलदेव बारी आदि ने रामनगर चौक से लेकर आलापुर तहसील मुख्यालय तक पदमार्च कर प्रदर्शन किया। जनपद प्रभारी प्रदीप कोरी ने कहा कि जनता महंगाई, भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी से त्रस्त है। सरकार सिर्फ राजनीति करने पर आमादा है।