{"_id":"6944439a6d5dffa95c0c99b9","slug":"congress-workers-demonstrated-by-raising-slogans-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-147281-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: कांग्रेसियों ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: कांग्रेसियों ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
Thu, 18 Dec 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर के पटेलनगर तिराहे पर प्रदर्शन करते कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता।
अंबेडकरनगर। नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यालय का घेराव करते हुए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ नारेबाजी की।
जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस पार्टी से डर गई है। इसलिए नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी की छवि बिगाड़ने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा न्यायालय ने नेशनल हेराल्ड मामले में चार्जशीट स्वीकार करने से इन्कार करना सत्य की जीत है। केंद्र सरकार बदले की राजनीति कर विपक्ष को डराना चाह रही है।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमंत यादव ने कहा कांग्रेस सत्यमेव जयते में विश्वास रखती है। जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू ने कहा कि कोर्ट के निर्णय ने यह साबित कर दिया कि सत्य की हमेशा जीत होती है। नारेबाजी कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पटेलनगर तिराहे के पास रोक लिया।
विज्ञापन
इस दौरान श्रीकांत वर्मा, ऐतबार हुसैन ,युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा, मूलचंद जायसवाल, जियाउद्दीन अंसारी, राजीव गुप्ता, कांग्रेस किसान सभा के प्रदेश सचिव अमित कुमार यादव संजय, अशोक सत्यार्थी ने कहा, सच्चाई की हमेशा जीत होती है, कोर्ट के फैसले ने यह साबित कर दिया। इस दौरान जिला महासचिव शीतला प्रसाद श्रीवास्तव सोनू, आदित्य तिवारी, अनुराग तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष जलालपुर राजकुमार अग्रहरि , युवा नेता कायम अब्बास, मिसबाहुददीन,मो. फरियाद, मो इलियास, निशा भारती आदि मौजूद रहे।