फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Congress took out Jansamvad Bharat Jodo Nyaya Yatra

Ambedkar Nagar News: कांग्रेस ने निकाली जनसंवाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा

Sun, 28 Jan 2024 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Congress took out Jansamvad Bharat Jodo Nyaya Yatra
अंबेडकरनगर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में रविवार को कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जनसंवाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली। आम लोगों से इस महाअभियान में जुड़ने का आह्वान किया। कहा कि देश में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार के साथ ही आपसी भेदभाव सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही खत्म कर सकती है।
विज्ञापन

जलालपुर ब्लॉक के निकट से यादव चौराहे जन संवाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा ब्लाॅक अध्यक्ष राज कुमार अग्रहरि की अगुवाई में निकली। यात्रा प्रभारी किसान प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव संजय यादव ने कहा कि सरकार लोकतांत्रिक ढांचों को कमजोर करने का काम कर रही है। विपक्षी दलों के लोगों को परेशान कर जनता की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता चुप बैठने वाले नहीं है।
विज्ञापन

भीटी ब्लॉक में इस यात्रा की अगुवाई प्रदेश सचिव मोहम्मद अनीस खां ने किया। उन्हाेंने कहा कि देश को जिस राह पर ले जाया जा रहा है, उससे प्रत्येक व्यक्ति को सचेत होने की जरूरत है। यात्रा का स्वावलंबी इंटर कॉलेज रनीवा में समापन हुआ। इससे पहले अलग अलग मार्गों पर निकली यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार पाल, शोमनाथ कन्नौजिया, देवमणि पाठक, जगराम साहू, अनंत बहादुर सिंह, जिवलाल भारती, अनूप तिवारी, अरविंद कुमार, ओमप्रकाश यादव, शिवमूरत, नीरज, परशुराम वर्मा, सुनील सिंह, बृजेश यादव, मीसम रज़ा, मुर्तुजा हैदर, प्रमोद वर्मा, अजय वर्मा, गजेन्दर पाल, सुशील गौतम, रमजान हकीम, राधेश्याम मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed