Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Congress raises issues of public interest through 'Save the Constitution' march

Ambedkar Nagar News: संविधान रक्षा मार्च के जरिये कांग्रेस ने उठाए जनहित के मुद्दे

Fri, 27 Nov 2026 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Congress raises issues of public interest through 'Save the Constitution' march
भीटी कस्बे में बैठक के दौरान मौजूद ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
भीटी/जलालपुर। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच कांग्रेस की ओर से संविधान रक्षा मार्च और जनसभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को भीटी कस्बे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान रक्षा मार्च निकालकर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई।
विज्ञापन

पदयात्रा जगराम साहू की दुकान से शुरू होकर तहसील भीटी परिसर में समाप्त हुई। इसके बाद आयोजित जनसभा को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मुख्य अतिथि अभिषेक दत्त ने संबोधित किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर महंगाई के मुद्दे पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 लाख रुपये देने और गरीबी हटाने के वादे के साथ सत्ता में आई सरकार में आज गरीब और आम आदमी महंगाई से परेशान है। रोजमर्रा की वस्तुओं के बढ़ते दामों ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने की जरूरत है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि भाजपा तीसरी बार सत्ता में आती है तो महंगाई की जिम्मेदारी जनता की होगी।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने भी भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा हर मोर्चे पर विफल हो रही है। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष सेवाराम वर्मा, रमेश मिश्रा, बद्री नारायण शुक्ला, अनीश खान, अनंत बहादुर सिंह और जगराम साहू सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, भीटी में कार्यक्रम के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालकर संविधान की रक्षा, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे उठाए। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मेराजुद्दीन किछौछवी, अमित जायसवाल, विशाल वर्मा, संजय यादव, कप्तान सिंह और संजय तिवारी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed