फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   complete the room construction before 30 june

30 तक पूरा करें अतिरिक्त कक्ष का निर्माण

Sat, 20 Jun 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Sat, 20 Jun 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण को लेकर मनमानी जारी है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2014-15 में जिले कई स्कूलों में शौचालय व अतिरिक्त कक्ष के निर्माण की स्वीकृति शासन से मिली थी। धन उपलब्ध होने के बाद भी किसी का निर्माण अब तक पूरा नहीं हुआ है।

विज्ञापन


शनिवार को बीएसए दलसिंगार यादव ने एक बार फिर विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। वे सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय हैदराबाद पहुंचे। यहां शौचालय का निर्माण होना था, लेकिन काम सिर्फ नींव की खुदाई तक ही हो सका था। इसके बाद वे उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहगूपुर पहुंचे।
विज्ञापन


यहां दो अतिरिक्त कक्ष का निर्माण होना था, लेकिन यहां भी कार्य सिर्फ नींव की खुदाई तक ही पहुंचा था। प्राथमिक विद्यालय पैकोलिया में दोनों अतिरिक्त कक्ष का निर्माण मात्र नींव तक ही हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय भाउकुआं में शौचालय का निर्माण आधा अधूरा था, तो प्राथमिक विद्यालय सुरहुरपुर प्रथम में दो अतिरिक्त कक्षों में एक का निर्माण नींव से कुछ ऊपर तक हुआ था, तो दूसरे की नींव की खोदाई हो रही थी। इसके अलावा इसी स्कूल में भवन निर्माण भी आधा अधूरा मिला।


यहां छत तक ही निर्माण कार्य हो सका था। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि निर्माण में कोई लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्य देख रही निर्माण समिति के सदस्यों को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि 30 जून तक निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया गया, तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed