{"_id":"5d3de5808ebc3e6cb66e89de","slug":"complent-to-police-ambedkar-nagar-news-lko4733618196","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर ठगी, हुई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजने के नाम पर ठगी, हुई शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। विदेश भेजने के नाम पर युवाओं से लाखों रुपये की ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। रविवार को पीड़ितों ने सीओ आलापुर से मुलाकात कर शिकायती पत्र सौंपा और मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
रविवार को आठ युवक व युवतियों ने सीओ आलापुर अमर बहादुर से मुलाकात की और शिकायती पत्र सौंपा। कहा गया कि माडरमऊ निवासी एक युवक ने उनसे मुलाकात कर विदेश में नौकरी के लिए भेजने का झांसा दिया। कहा कि विदेश में नौकरी के लिए युवक-युवतियों की जरूरत है। इसके उसने 20 से 80 हजार रुपये की मांग भी की।
नसीरपुर निवासी हिमातुल्लाह ने बताया कि उसने 85 हजार, तो नरियांव निवासी मुमताज ने 20 हजार रुपये देने की बात कही। इसके अलावा नरियांव पुरानी बाजार निवासी हरिवंश एवं शाबाना खातून, कवहीं अंजनपुर के राधेश्याम, बीरनपुर के प्रमोद आदि ने भी एक मोटी रकम विदेश जाने के नाम पर उसे दी। जब राशि दिए कई दिन गुजर गए, तो उन्हें ठगे जाने की आशंका हुई।
विज्ञापन
इस पर उन लोगों ने संबंधित व्यक्ति से मुलाकात की और दी गई राशि वापस करने को कहा। आरोप लगाते हुए कहा कि इस पर उसने उन्हें विभिन्न प्रकार से धमकाना शुरू कर दिया। कहा कि यदि पुलिस से शिकायत की, तो अच्छा नहीं होगा। पीड़ितों ने सीओ से मामले में आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की। उधर सीओ अमर बहादुर ने मामले में जरूरी कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।