{"_id":"5fe0dc3d8ebc3e40a443a7b4","slug":"cold-ambedkar-nagar-news-lko5560640116","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम के तेवर : सर्द हवाओं और घने कोहरे का सितम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम के तेवर : सर्द हवाओं और घने कोहरे का सितम जारी
विज्ञापन
फोटो 10, अंबेडकरनगर के बसखारी मार्ग पर अलाव तापते लोग।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। तापमान में लगातार हो रही गिरावट के बीच सोमवार को पारा तीन डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। घने कोहरे व सर्द हवाओं से समूचा जिला ठिठुर उठा। पूर्वाह्न 11 बजे तक आलम यह था कि सड़कों पर जो इक्का-दुक्का वाहन चल भी रहे थे, उनके चालकों को घने कोहरे के चलते लाइट जलानी पड़ी। हाड़कंपाऊ ठंड के चलते पूर्वाह्न तक प्रमुख सड़कें व बाजार लगभग पूरी तरह सूनसान रहीं। दोपहर में धूप निकली, लेकिन सर्द हवा व गलन के चलते धूप व सर्दी से जूझ रहे लोगों को राहत नहीं मिल सकी।
खराब मौसम का असर व्यवसाय पर भी पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड के चलते ग्रामीण क्षेत्र के लोग संबंधित बाजारों का रुख नहीं कर सके। नतीजा यह रहा कि ज्यादातर समय बाजार सन्नाटे में ही डूबे रहे। उधर, हाड़कंपाऊ ठंड का प्रतिकूल असर सरकारी कार्यालयों व अस्पतालों में भी दिखा। न सिर्फ कर्मचारी बल्कि अस्पतालों में चिकित्सक भी विलंब से पहुंचे।
हाड़कंपाऊ ठंड का दौर लगातार जारी है। दिन-प्रतिदिन तापमान में गिरावट हो रही है। सोमवार को भी तापमान में गिरावट हुई। पारा तीन डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। भोर से ही घना कोहरा छा गया। गलन व घने कोहरे के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। ठंड से ठिठुरते लोग घरों व प्रतिष्ठानों में दुबके रहे। घने कोहरे का आलम यह था कि पूर्वाह्न तक सड़कों व बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
जो इक्का-दुक्का वाहन चले भी, उनके चालकों को लाइट जलाकर चलने को मजबूर होना पड़ा। दोपहर होते-होते धूप निकली, लेकिन गलन अधिक होने के चलते लोगों को धूप का लाभ नहीं मिल सका। खराब मौसम होने के चलते ग्रामीण क्षेत्र के साथ शहरी व नगरीय क्षेत्र के लोग भी बाजारों का रुख नहीं कर सके। नतीजा यह रहा कि जिले के छोटे-बड़े बाजारों में सन्नाटे का माहौल रहा।
उधर, कंपा देने वाली ठंड का प्रतिकूल प्रभाव सरकारी कार्यालयों व अस्पतालों में कर्मचारियों व चिकित्सकों की उपस्थिति पर भी पड़ा। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी व पीएचसी में जहां चिकित्सक व कर्मचारी विलंब से पहुंचे, वहीं ज्यादातर सरकारी कार्यालयों में ठंड का असर देखने को मिला। इस बीच लगातार गिरते तापमान के बीच गर्म कपड़ों की बिक्री में तेजी आई है। इससे गर्म कपड़े के व्यवसायियों के चेहरे चमक उठे।