फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   CM said, Suheldev's fort is our next target

सीएम बोले, सुहेलदेव का किला हमारा अगला टारगेट

Sat, 26 Feb 2022 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
CM said, Suheldev's fort is our next target
अंबेडकरनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सुरहुरपुर स्थित राजा सुहेलदेव के किले का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे मालूम है कि उनके किले पर कब्जा किया जा रहा है। अगली बार हमारा टारगेट वही है। सीएम ने कहा कि हम सुहेलदेव का सबसे ज्यादा सम्मान कर रहे हैं, कोई और दल ऐसा नही कर पा रहा। हमने उनके नाम पर स्मारक बनवाया तो मेडिकल कॉलेज के बाद अब विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके नाम पर डाक टिकट जारी किया है।
विज्ञापन

कहा कि सुहेलदेव के नाम पर राजनीति करने वाले कुछ लोग गौरी व गजनवी की विचारधारा को तो आगे बढ़ा सकते हैं, लेकिन राष्ट्रवाद की अलख नहीं जगा सकते। सीएम ने कहा कि हमने पांच वर्ष में यूपी की तकदीर बदल दी। सुरक्षा का माहौल दिया, तो विकास की बड़ी परियोजनाएं स्थापित कीं। बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ प्रदान किया। अभी तक के चरण में भाजपा की आंधी चलने का दावा करते हुए सीएम ने कहा कि 10 मार्च को हम सब 300 सीट के पार होंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जनता का ध्यान रख रहे हैं। पहले बिजली आती नही थी, अब बिजली जाती नहीं है। पहले बिजली भी जाति मजहब की होती थी। ईद व मोहर्रम में खूब बिजली मिलती थी, तो होली दीपावली पर गायब रहती थी। प्रदेश में 2017 के बाद से कोई दंगा नही हुआ है। अब दंगाई डरता है, क्योंकि वह परिणाम जनता है। सीएम ने कहा कि पहले योजनाओं का पैसा इत्र वाले मित्र के घर चला जाता था, अब सबका साथ सबका विकास तय हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed