{"_id":"626c2f9d74d4b675a37fc8b5","slug":"closed-five-schools-operated-without-recognition-ambedkar-nagar-news-lko6284351101","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर मान्यता के संचालित पांच स्कूल कराए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर मान्यता के संचालित पांच स्कूल कराए बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर/बसखारी (अंबेडकरनगर)। बगैर मान्यता के संचालित विद्यालयों के खिलाफ जलालपुर और बसखारी में कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल पांच विद्यालयों को बंद करा दिया गया।
जलालपुर में शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी केपी सिंह के नेतृत्व में टीम ने बगैर मान्यता के संचालित तीन विद्यालयों को बंद कराकर उनमें ताला जड़ दिया। साथ ही संबंधित स्कूलों में पंजीकृत बच्चों का प्रवेश आसपास के परिषदीय स्कूलों में कराने का निर्देश दिया। टीम ने सबसे पहले नेशनल चिल्ड्रेन एकेडमी रामपुर चाड़ीडीहा को बंद कराया। यहां पंजीकृत 20 बच्चों का प्रवेश प्राथमिक विद्यालय चाड़ीडीहा में कराने का निर्देश दिया।
गैलेक्सी चिल्ड्रेन एकेडमी बसिया को बंद कराते हुए टीम ने पंजीकृत 48 बच्चों का प्रवेश प्राथमिक विद्यालय बसिया में कराने, जीडी स्मारक पब्लिक स्कूल ताहापुर मालीपुर को बंद कराते हुए पंजीकृत 20 बच्चों का प्रवेश उच्च प्राथमिक विद्यालय मालीपुर में कराने का निर्देश दिया। टीम में मित्रसेन वर्मा, राजेश कुमार, सत्यप्रकाश, निशार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, बसखारी में खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के बाद बाबा श्रीकांत शिशु मंदिर अकबेलपुर तथा जावेद वाकिर एकेडमी अशरफपुर किछौछा को बगैर मान्यता के बंद करा दिया गया। इन दोनों विद्यालयों में पंजीकृत बच्चों का प्रवेश निकटवर्ती परिषदीय स्कूलों में करा दिया गया। कहा गया कि यदि दोबारा बिना मान्यता के स्कूल खुले पाए गए तो केस दर्ज कराया जाएगा।