फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Cleanliness campaign will be run in villages, patients will be identified

Ambedkar Nagar News: गांवों में चलेगा स्वच्छता अभियान की जाएगी रोगियों की पहचान

Tue, 01 Jul 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 01 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign will be run in villages, patients will be identified
कलेक्ट्रेट में शपथ लेती आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य अ​धिकारी। 
अंबेडकरनगर। एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान का मंगलवार को कलेक्ट्रेट से शुभारंभ डीएम अनुपम शुक्ला ने किया। लोगों को स्वच्छता का संदेश देने के लिए वाहनों को भी हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। साथ ही आशा बहु व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि अपने आसपास गंदगी न जमा होने दें। गंदगी से विभिन्न प्रकार के संक्रमण रोग पैदा होते हैं। लोगों को बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने कहा कि सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें, नीम की पत्ती का धुआं करें, दवा का छिड़काव करें, बुखार होने पर डाॅक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन

इस दौरान जिलािधकारी ने सभी विभागों की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
संचारी रोग अभियान की रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर पटेल नगर तिराहा तक निकाली गई, जिसमें लोगों का ऐसी बीमारियों से बचने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान एसीएमओ डॉ. सालिकराम, डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय वर्मा, डीएमओ नवनिधि मिश्रा समेत नगर पालिका, पंचायतराज विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed