{"_id":"6069f7468ebc3e590b345199","slug":"claimants-purchased-146-nomination-papers-ambedkar-nagar-news-lko5726909141","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावेदारों ने खरीदे 146 नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावेदारों ने खरीदे 146 नामांकन पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों के लिए रविवार के अवकाश के बावजूद 146 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसमें सर्वाधिक ग्राम प्रधान पद के लिए 91 नामांकन पत्र की खरीदारी दावेदारों व उनके प्रतिनिधियों ने संबंधित विकास खंड कार्यालय में की। रविवार को जिला पंचायत सदस्य पद के लिए एक भी नामांकन पत्र की बिक्री नहीं हुई।
रविवार के अवकाश के बावजूद भीटी, अकबरपुर, रामनगर, बसखारी, टांडा, जलालपुर व भियांव विकास खंड में विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि कटेहरी, जहांगीरगंज में अवकाश के चलते नामांकन पत्रों की बिक्री नहीं हुई।
सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि भीटी विकास खंड में ग्राम प्रधान पद के लिए 6 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसी प्रकार अकबरपुर में ग्राम प्रधान पद के लिए 8, रामनगर में प्रधान पद के लिए 10, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 4 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 3, बसखारी में ग्राम प्रधान पद के लिए 25, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 5 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 13 पर्चे बिके।
विज्ञापन
जलालपुर में ग्राम प्रधान पद के लिए 13, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 3, भियांव में ग्राम प्रधान पद के लिए 17, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 6, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 1 व टांडा विकास खंड में ग्राम प्रधान पद के लिए 12, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 5 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 15 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। ऐसे में रविवार को कुल 146 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसमें सर्वाधिक ग्राम प्रधान पद के लिए 91, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 23 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 32 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।