{"_id":"646f973c9350eb24c10c9166","slug":"city-government-will-come-into-existence-today-ambedkar-nagar-news-c-13-1-255466-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: आज अस्तित्व में आएगी शहर की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: आज अस्तित्व में आएगी शहर की सरकार
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के छह निकायों में आज शहर की सरकार अस्तित्व में आ जाएगी। तीन नगर परिषद अकबरपुर, टांडा व जलालपुर तथा तीन नगर पंचायत इल्तिफातगंज, जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर में 26 मई को अध्यक्ष व सभासदों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। शपथ ग्रहण के साथ ही विकास का जिम्मा प्रशासकों से हटकर अध्यक्ष व सभासदों पर आ जाएगा।
निकायों में हुए चुनाव के बाद अब शहर की सरकार के अस्तित्व में आने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सात निकायों में से अशरफपुर किछौछा नगर पंचायत को छोड़कर अन्य जगहों पर 26 मई को अध्यक्ष व सभासदों को शपथ दिलाई जाएगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। अकबरपुर नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा को एसडीएम पवन कुमार जायसवाल, टांडा में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शबाना नाज को एसडीएम टांडा दयाशंकर पाठक, जलालपुर में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष खुर्शीद जहां को एसडीएम हरिशंकरलाल शपथ दिलाएंगे।
नगर पंचायत इल्तिफातगंज में नगर पंचायत अध्यक्ष शमा परवीन को अतिरिक्त एसडीएम मोहनलाल गुप्त, जहांगीरगंज में नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता को एसडीएम आलापुर सौरभ शुक्ला व राजेसुल्तानपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद प्रजापति को अतिरिक्त एसडीएम बाबूराम शपथ दिलाएंगे। अध्यक्ष के साथ साथ सभी सभासद को को भी एसडीएम ही शपथ ग्रहण कराएंगे। अशरफपुर किछौछा नगर पंचायत में शपथ ग्रहण 27 मई को होगा।
विज्ञापन
समर्थकों में उल्लास
शपथ ग्रहण को लेकर एक तरफ जहां नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों में उत्सुक्ता है वहीं उनके समर्थकों में उल्लास का माहौल है। अकबरपुर नगर में शपथ ग्रहण समारोह शहजादपुर स्थित मयूर रिसाॅर्ट में दोपहर बाद तीन बजे से आयोजित किया गया है। इसके लिए एक दिन पहले से ही अध्यक्ष के समर्थकों ने मोर्चा संभाल लिया। जहांगीरगंज में भी आयोजन को भव्य बनाने के लिए नगर पंचायत कार्यालय परिसर के बगल स्थित मैदान को भव्य ढंग से सजाया जा रहा है। इसी तरह की तैयारियां अन्य जगहों पर भी की गईं हैं।
तेजी से करना होगा काम
शपथ ग्रहण के साथ ही निकायों में नए नगर परिषद व नगर पंचायत अध्यक्षों को तेजी से काम करना होगा। लगभग सभी क्षेत्रों में बदहाल सड़कें नागरिकों की परेशानी का सबब बनी हुई हैं। खासतौर पर गली मोहल्लों की सड़कें ज्यादा खराब हैं। इनका तेजी से निर्माण कराना होगा। पेयजल की समस्या का सामना भी नगरीय क्षेत्र में लोगों को करना पड़ रहा है। नई पाइपलाइन की स्थापना के साथ ही नए ओवरहेड टैंक का निर्माण चुनौतियों में शामिल है। जलभराव के संकट से लगभग सभी शहरी क्षेत्र जूझ रहे हैं। ऐसे में बड़े नाले व सीवर लाइन के निर्माण की जरूरत भी बनी हुई है। मार्ग प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने, सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने आदि की चुनौती भी नए अध्यक्ष के सामने होगी।