फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   CISF Camp Shooting Incident: Mortal remains of the martyred Ankit to be brought to the village

सीआईएसफ शिविर गोलीकांड: गांव लाया जाएगा बलिदान अंकित का पार्थिव शरीर, अंतिम सलामी देंगे जवान

Thu, 01 Oct 2026 10:24 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 01 Oct 2026 10:24 AM IST
सार

मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे शिविर में जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी दौरान एक हेड कांस्टेबल ने कथित तौर पर अपनी सरकारी राइफल से गोलीबारी कर दी।

विज्ञापन
CISF Camp Shooting Incident: Mortal remains of the martyred Ankit to be brought to the village
अपने परिजनों के साथ मृतक अंकित। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोली क्षेत्र में सेवा पॉवर प्रोजेक्ट में मंगलवार शाम केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के शिविर में हुई गोलीबारी में अंबेडकरनगर के निवासी असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडेय के बलिदान के बाद शव गांव लाया जा रहा है। लखनऊ एयरपोर्ट से शव गांव के लिए रवाना हो चुका है। यहां एनटीपीसी स्थित सीआईएसएफ बटालियन के जवान सलामी देंगे। इसके बाद अंतिम यात्रा शुरू होगी। सुबह से गांव में लोगों का हुजूम इकट्ठा होना शुरू हो गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि इब्राहिमपुर क्षेत्र के दौलतपुर एकसारा (मठिया) निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक शिव प्रसाद पांडेय के पुत्र अंकित पांडेय का चयन वर्ष 2017 में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में उपनिरीक्षक के पद पर हुआ था। वर्ष 2021 में अंकित ने विभागीय परीक्षा दी और उनका चयन डिप्टी कमांडेंट के पद पर हो गया था। करीब एक साल से कठुआ के बसोली क्षेत्र में जलविद्युत परियोजना की सुरक्षा की जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी। इसके पहले वह दिल्ली के भारत मंडपम में ड्यूटी कर रहे थे।
विज्ञापन


मंगलवार शाम को शिविर में हुई गोलीबारी में अंकित पांडेय का बलिदान हो गया था। कठुआ से पार्थिव शरीर को दिल्ली लाया गया जहां से फ्लाइट से लखनऊ आया और लखनऊ से सुबह करीब आठ बजे गांव के लिए परिजन रवाना हो चुके हैं। यहीं पर पूरे सम्मान के साथ उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी। अंकित के करीब 75 वर्षीय पिता शिव प्रकाश पांडेय, मां प्रमिला, बहन योगेश्वरी, ललिता, नितेश्वरी, सुधा, सीमा व अंतिमा के साथ पत्नी प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुई थी घटना : जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे शिविर में जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान एक हेड कांस्टेबल ने कथित तौर पर अपनी सरकारी राइफल से गोलीबारी कर दी। अचानक हुई गोलीबारी में असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडेय, उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह समेत चार जवानों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed