फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Christmas feast today , the cathedral decorated

क्रिसमस पर्व आज, गिरजाघर सजे

Thu, 24 Dec 2015 11:56 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 Dec 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन

पर्व के मद्देनजर एक दिन पूर्व गुरुवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों में सेंटा क्लाज से उपहार लेने का उत्साह रहा। समुदाय के बच्चों ने पर्व पर विशेष उत्साहित नजर आए।  

विज्ञापन

क्रिसमस पर्व की धूम एक दिन पहले गुरुवार को ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दिखाई दी। अकबरपुर नगर स्थित सेंट पीटर्स व सेंट जॉंस विद्यालय परिसर में स्थित चर्च की विशेष ढंग से सजाया गया। भव्य झांकियां सजाई गईं। सेंट पीटर्स के फादर आर्ची वल्ड डिसिल्वा ने बताया कि गुरुवार दोपहर से चर्च में विशेष प्रार्थनासभा की शुुरुआत हुई।
विज्ञापन


प्रार्थना का यह दौर देर रात्रि तक चला। मध्य रात्रि प्रभु यीशु के जन्म के साथ ही लोगों में मिष्ठान का वितरण किया जाएगा। इसके शुक्रवार को पूरे दिन विशेष प्रार्थना की जाएगी। सेंट जॉंस के प्रबंधक नवीन जॉन ने बताया कि चर्च में 24 घंटे तक चलने वाले विशेष प्रार्थनासभा की शुरुआत गुरुवार दोपहर से प्रारंभ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्च परिसर में भव्य झांकी सजाई गई है, जहां मध्य रात्रि में प्रभु यीशु के जन्म के बाद कार्यक्रम का आयोजन होगा। पर्व के मद्देनजर दोनों चर्च को रंगबिरंगी झालरों से भव्य तरीके से सजावट की गई थी। यहां पर्व से एक दिन पूर्व क्रिसमस मेले का आयोजन हुआ। इसमें केक काटकर प्रभु यीशु के जन्म की खुशी मनाई गई। साथ ही सेंटा क्लाज ने बच्चों में मिठाई व उपहार का वितरण किया।


इस दौरान प्रधानाचार्य रेनू जान, संदीप जान सहित शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे। तमसा मार्ग स्थित सेंट जेवियर्स विद्यालय में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सेंटा क्लाज ने छात्र छात्राओं के साथ नृत्य कर बच्चों में उपहार का वितरण किया। प्रधानाचार्या अर्चना खन्ना ने छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। साथ ही मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed