फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   chicken Paks spread in Guspur village, seven victims

गौसपुर गांव में फैला चिकन पाक्स, सात पीड़ित

Sun, 03 Jan 2016 10:24 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Jan 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन

रविवार सुबह अकबरपुर विकास खंड के गौसपुर गांव के एक ग्रामीण ने सीएमओ मेजर डा. बीपी सिंह को दूरभाष से सूचित किया कि गांव में संक्रामक रोग चिकन पाक्स तेजी से फैल रहा है। कई लोग अब तक इसकी चपेट में आ चुके हैं। यह गांव अकबरपुर नगर पालिका परिषद की सीमा में आ चुका है और वार्ड नंबर चार क्षेत्र में आता है।

विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आननफानन में सीएमओ श्री सिंह ने डिप्टी सीएमओ डा. सतीराम के नेतृत्व में डा. सुभाष, फार्मासिस्ट व एएनएम की टीम को गांव रवाना किया। टीम पहुंची और एक एक घर जाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन


टीम से जुड़े डा. सुभाष ने बताया कि जांच में नितीश कुमार वर्मा 16 पुत्र रामनरेश वर्मा, धीरेंद्र वर्मा 26 पुत्र श्यामलाल वर्मा, इंद्रजीत वर्मा 23 पुत्र रामके वल वर्मा, जीतेंद्र वर्मा 26 पुत्र मुनीराम वर्मा, उत्तम कुमार 18 पुत्र बब्बन प्रसाद वर्मा, उत्तम 5 पुत्र जितेंद्र वर्मा व गोली 21 पुत्र बच्चाराम वर्मा चिकन पाक्स से पीड़ित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने चिकन पाक्स के संक्रमण से बचाव के लिए ग्रामीणों को आवश्यक जानकारियां दीं। ग्रामीणों को बताया गया कि चिकन पाक्स से पीड़ित का न तो कपड़ा प्रयोग करें और न उसकी तौलिया। इसके अलावा पानी उबालकर पीएं और घर के अंदर व बाहर साफ सफाई रखें।


यह एक संक्रामक बीमारी है, जो बहुत तेजी से एक से दूसरे में संक्रमित होती है। उधर सीएमओ श्री सिंह ने गांव में चिकन पाक्स फैले होने की पुष्टि की है। बताया कि जांच में सात लोग चिकन पाक्स से संक्रमित पाए गए, जिन्हें मौके पर ही आवश्यक दवाएं दे दी गई हैं। साथ ही गांव में सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed