{"_id":"581b76ed4f1c1bc132437b5b","slug":"chhath-mahaparva-today-women-happy","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ महापर्व आज, महिलाओं में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ महापर्व आज, महिलाओं में उत्साह
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 03 Nov 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
कपड़ों की खरीदारी करतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में छठ पूजा को लेकर महिलाओं में खासा उल्लास है। पर्व से संबंधित सामान की खरीदारी का दौर तेज हो गया है जिससे बाजार में फिर से रौनक दिखाई पड़ने लगी है। नदी व तालाबों के तटों की साफ-सफाई हालांकि शुरू नहीं हो पायी है लेकिन इसके लिए संबंधित नगर पालिका क्षेत्रों में कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। दीप पर्व निपटने के बाद अब जिले में छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
इससे पहले दीपावली का उल्लास कई दिनों तक शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बना हुआ था। दीपावली व भैयादूज के बाद छठ पर्व का उत्साह महिलाओं के बीच देखने को मिल रहा है। 4 नवंबर से इस पर्व की शुरुआत हो रही है जो चार दिनों तक चलेगा। 7 नवंबर को छठ महापर्व का समापन होगा। इस पर्व में भगवान सूर्य की आराधना करने के साथ ही उन्हें अर्घ्य देने की परंपरा है।
विज्ञापन
माना जाता है कि इस व्रत को रखने से पुत्र की उन्नति व दीर्घायु होती है। महिलाएं छठ माता का व्रत रखने के साथ ही उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर विशेष प्रार्थना करती हैं। यह पर्व यूं तो रविवार को समाप्त हो रहा है लेकिन व्रत रहने वाली महिलाएं सोमवार को पारण करेंगी। इस बीच छठ पर्व के मद्देनजर एक बार फिर खरीदारों की भीड़ बाजारों में उमड़ने लगी है।
विज्ञापन
नए वस्त्रों की खरीदारी करने के साथ ही शृंगार के सामान की खरीदारी भी तेज हो गई है। व्रत रखने वाली महिलाएं नए वस्त्र धारण करने के साथ ही तरह-तरह से शृंगार भी करती हैं। पर्व के मद्देनजर गुरुवार को भी बाजारों में खूब खरीदारी हुई। शहजादपुर की नीलम व मधूलिका ने कहा कि उनके पति यहां नौकरी करते हैं। वे सब बलिया की रहने वाली हैं। उनके यहां यह पर्व पूरे जोश के साथ मनाया जाता है।
ऐसे में यहां भी उन सबने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। चौक शहजादपुर में सौंदर्य प्रसाधन की खरीदारी करने पहुंची ललिता वर्मा व काजल सिन्हा ने भी छठ पर्व को लेकर चल रही तैयारियों के बारे में जानकारी दी। कहा कि वे सब व्रत रखती हैं और पूरे विधि-विधान से नदी के किनारे पूजा-अर्चना करती हैं। इस बार भी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और पुत्र व परिवार की बेहतरी की दुआ की जाएगी।
उधर महिलाओं की इस तैयारी के बीच अभी तालाब व नदी के तटों पर साफ-सफाई को लेकर तैयारी नहीं शुुरू हो सकी है। गौरतलब है कि महिलाएं इस व्रत में नदी तट पर जाकर भी पूजन-अर्चन करती हैं। अकबरपुर के अलावा जलालपुर, टांडा नगर पालिका परिषद तथा किछौछा व इल्तिफातगंज नगर पंचायत क्षेत्रों में पड़ने वाले घाटों पर महिलाएं इस बार भी छठ महापर्व पर सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचेंगी।