{"_id":"611e97388ebc3e79c30a22ac","slug":"chef-s-body-found-on-the-road-near-the-village-ambedkar-nagar-news-lko5919887102","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के पास सड़क पर मिला बावर्ची का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव के पास सड़क पर मिला बावर्ची का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। तेरहवीं कार्यक्रम में खजुरी बाजार में खाना बनाने के लिए घर से निकले बावर्ची का शव गांव के पास सड़क पर मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर रोते-बिलखते परिवारीजन भी मौके पर पहुंचे। मालीपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के कालेपुर महुवल गांव का है। गांव निवासी बुधिराम (33) बावर्ची का काम करता था। बुधवार को वह अपने कुछ सहयोगियों के साथ खजुरी बाजार निवासी एक व्यक्ति के घर आयोजित तेरहवीं भोज में खाना बनाने के लिए गया था। बताया जाता है कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह लोग वहां से अपने घर के लिए निकल पड़े, परंतु बुधिराम घर नहीं पहुंचा। गुरुवार भोर में कुछ ग्रामीणों ने देखा कि गांव के निकट सड़क पर बुधिराम का शव पड़ा है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिवारीजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची मालीपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक युवक के शरीर पर कोई प्रत्यक्ष घाव व चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा। परिवारीजनों ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच कराने की मांग की है। कहा कि पुलिस को बुधिराम के मोबाइल फोन के आधार पर जांच करनी चाहिए।