फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Chath Pooja

महिलाओं ने उल्लास के साथ निभाई खरना की परंपरा, आज डूबते सूरज को देंगी अर्घ्य

Thu, 19 Nov 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Chath Pooja
फोटो 16, अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर छठ पर्व को लेकर सजी गन्ना, सिंघाड़ा की दुकानें। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। पुत्र की दीर्घायु के लिए मनाए जाने वाले छठ पर्व का उल्लास गुरुवार को हर ओर दिखा। खरना परंपरा के तहत महिलाओं ने रोटी पर देसी घी लगाकर खीर के साथ खाया। साथ ही गंगा स्नान कर विशेष पूजन अर्चन किया। निर्जला व्रत रखकर शुक्रवार शाम डूबते सूरज व शनिवार सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देने के बाद विशेष पूजा के बाद व्रत का पारण किया जाएगा। इस बीच पर्व के उल्लास में किसी प्रकार की कमी न रह जाए, इसके लिए गुरुवार को व्रत रखने वाली महिलाओं ने बाजारों में पहुंचकर पर्व से संबंधित सामग्री की खरीदारी की। उधर, अर्घ्य देने के दौरान महिलाओं को किसी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए संबंधित घाटों पर जरूरी व्यवस्थाएं करने का कार्य तेज हो गया है।
विज्ञापन

बीते कुछ वर्षों से जिले में छठ पर्व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पूर्व में यह पर्व नगरीय क्षेत्रों तक ही सीमित था, लेकिन बीते कुछ वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में भी उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। एक दिन पहले नहाय-खाय परंपरा के साथ शुरू हुए छठ पर्व के दूसरे दिन गुरुवार को खरना परंपरा का निर्वहन महिलाओं ने किया। पुत्र की दीर्घायु के लिए मनाए जाने वाले छठ पर्व के दूसरे दिन गुरुवार को दोपहर बाद निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं ने रोटी पर देसी घी लगाकर उसे खीर के साथ खाया।
विज्ञापन

साथ ही गंगा स्नान कर विशेष पूजन अर्चन किया। खरना परंपरा के निर्वहन के दौरान जिले से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल दिखा। अकबरपुर में परिवार के साथ रह रहे बिहार निवासी लल्लन यादव ने बताया कि गुरुवार मध्यरात्रि के बाद विशेष नहान के बाद महिलाएं निर्जला व्रत रखेंगी। शुक्रवार शाम संबंधित घाटों पर पहुंचकर डूबते सूरज को अर्घ्य देंगी। इसके बाद शनिवार सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देकर विशेष पूजन-अर्चन के बाद व्रत का पारण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच अर्घ्य देने के दौरान महिलाओं को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए अकबरपुर नगर के गायत्री मंदिर के निकट तमसा घाट पर सफाई व प्रकाश की समुचित व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इसके अलावा श्रवणक्षेत्र घाट, महादेवा घाट, राजघाट समेत अन्य घाटों पर भी तैयारियां तेज हो गई हैं। उधर, पर्व के उल्लास में किसी प्रकार की कमी न रह जाए, इसके लिए महिलाओं ने बाजारों में पहुंचकर पर्व से संबंधित सामग्रियों की खरीदारी की। शकरकंद, सिंघाड़ा के अलावा सेब, केला आदि की जहां खरीदारी की गई, वहीं कपड़ा, आभूषण व श्रृंगार के सामान की भी खरीदारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed