फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Chaotic elements broke Ambedkar's statue

अराजक तत्वों ने तोड़ी अंबेडकर की प्रतिमा

Sat, 02 Oct 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Chaotic elements broke Ambedkar's statue
अंबेडकरनगर। बेवाना थाना क्षेत्र के अटंगी मुबारकपुर गांव में शुक्रवार की रात अराजक तत्वों ने तिराहे पर लगी बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर मोईनुल इस्लाम व सीओ सदर अशोक कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और समझा कर मामला शांत कराया। बाद में प्रशासन ने नई प्रतिमा मंगाई, लेकिन ग्रामीणों ने यह कहते हुए उसे स्थापित करने से इंकार कर दिया कि वह छोटी है। ग्रामीणों ने कहा कि वे खुद ही नई प्रतिमा मंगाकर लगाएंगे। बाद में इस मामले में बेवाना थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह कुछ ग्रामीण अटंगी मुबारकपुर तिराहे की तरफ गए, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। तिराहे पर स्थापित बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त थी। कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। नाराज ग्रामीण घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे थे। साथ ही इसके स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित किए जाने की भी मांग उठाई। जानकारी होते ही एसओ बेवाना टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

एसडीएम सदर मोईनुल इस्लाम व सीओ सदर अशोक कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझा कर मामला शांत कराया। साथ ही क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा लगाने के लिए नई प्रतिमा मंगाई। हालांकि ग्रामीणों ने यह कहते हुए आई प्रतिमा को स्थापित करने से इंकार कर दिया कि वह छोटी है। ग्रामीणों ने खुद ही प्रतिमा स्थापित किए जाने की बात कही। बाद में गांव के ही जितेंद्र ने मामले में केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed