फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Chandraprakash rode on an elephant

हाथी पर सवार हो गए चंद्रप्रकाश

Mon, 06 Dec 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Chandraprakash rode on an elephant
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट बसपा में शामिल होते पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश वर्मा। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। भाजपा से अकबरपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके पूर्व नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा ने समर्थकों के साथ सोमवार को बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने बीते दिन ही भाजपा से त्यागपत्र दे दिया था। उन्हें मुख्य सेक्टर प्रभारी अयोध्या व देवीपाटन मंडल घनश्यामचंद्र खरवार ने बसपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान चंद्रप्रकाश ने कहा कि बसपा के माध्यम से सर्व समाज के लोगों की सेवा का कार्य और मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन

काफी दिनों से चली आ रहीं चर्चाओं पर विराम लगाते हुए अकबरपुर नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा सोमवार को बसपा के हमराह हो गए। उन्होंने बीते दिन ही भाजपा से अपना नाता तोड़ दिया था। जिलाध्यक्ष को पत्र भेजकर अपने इस्तीफे की जानकारी दी थी। इसमें निजी कारणों से भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पद व पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का उल्लेख किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को कलेक्ट्रेट के निकट बसपा की ओर से बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने विधिवत शिरकत की। पार्टी नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद चंद्रप्रकाश को कलेक्ट्रेट के निकट आयोजित कार्यक्रम के लिए बसपा नेताओं ने आमंत्रित किया। चंद्रप्रकाश लावलश्कर के साथ सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद उन्होंने तमाम समर्थकों के साथ बहुजन समाज पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद तथा मुख्य सेक्टर प्रभारी अयोध्या व देवीपाटन मंडल घनश्याम चंद्र खरवार ने चंद्रप्रकाश व समर्थकों को बसपा की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि निश्चित रूप से इसके सार्थक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को गलतफहमी है कि उनके पार्टी छोड़ देने से बसपा कमजोर हो गई है, उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में सच्चाई का अहसास हो जाएगा। बसपा में शामिल होने के बाद चंद्रप्रकाश ने कहा कि समाज के सभी वर्ग को न्याय व सम्मान देने के लिए मैंने बसपा में शामिल होने का निर्णय किया है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि मैं जनता की सेवा का कार्य और मजबूती से करता रहूंगा। वरिष्ठ बसपा नेता रामप्यारे विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधा वर्मा, जिलाध्यक्ष अरविंद गौतम, आलापुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी केडी गौतम, बसपा नेता मनोज वर्मा, दयाराम राजभर, माला मिश्रा, अनुपम वर्मा व सुनील सावंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed