फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   chain snatched from girl's neck

युवती के गले से छीनी चेन

Sun, 17 Oct 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
chain snatched from girl's neck
जलालपुर। मालीपुर बाजार स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान से रविवार को घर जा रही साइकिल सवार युवती से बाइक सवार बदमाश दिनदहाड़े हाजीपुर गांव के पास गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मालीपुर पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस टीम बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों को पकड़ने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

मालीपुर थाना क्षेत्र के गानेपुर गांव निवासी शशि पुत्री संतराम रविवार को साइकिल से मालीपुर बाजार स्थित एक ज्वलैर्स के यहां सामान की खरीदारी के लिए आई थी। बताया जाता है कि वह देर शाम साइकिल से गांव लौट रही थी। इसी दौरान हाजीपुर के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसके गले से सोने की चेन छीन ली। इसके बाद बदमाश धमकी देते हुए वापस अकबरपुर मालीपुर मार्ग की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन

इसके बाद युवती ने दूरभाष के जरिए इसकी सूचना परिवारीजनों व मालीपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मालीपुर पुलिस टीम सक्रिय हुई और बदमाशों की घेराबंदी का प्रयास किया, परंतु कोई सफलता नहीं मिली। एसओ राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की सूचना पर छानबीन की जा रही है। बाजार की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों का पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed