फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Chacha Nehru remembered on Children's Day

बाल दिवस पर याद किए गए चाचा नेहरू

Sun, 14 Nov 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Chacha Nehru remembered on Children's Day
अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न विद्यालयों में रविवार को बाल दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बाल दिवस के मौके पर विद्यालयों में देश के प्रथम प्रधानमंत्री बच्चों के प्यारे पं. जवाहरलाल नेहरू के आदर्शों को याद किया गया। शिक्षकों ने छात्र छात्राओं को बाल दिवस की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर में प्रधानाचार्य विपिन सिंह के नेतृत्व में बाल दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने देश के पहले प्रधानमंत्री के जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। बच्चों को उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया। मौके पर शिक्षक संजय सिंह व राजेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे। राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय कुमार यादव ने रगड़गंज के पास निशुल्क शिविर लगाया। उन्होंने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मौके पर स्वास्थ्य कर्मचारी गनेश कुमार शर्मा समेत कई मौजूद रहे। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय तहसील क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में बाल दिवस मनाया गया। जीजीआईसी मिर्जा गालिब नरेन्द्र देव इंटर कालेज के बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई।
विज्ञापन

प्रभात फेरी नरेन्द्र देव इंटर कालेज से निकलकर जीजीआईसी स्कूल पहुंची। पं. जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति पर श्रद्धांजलि अर्पित कर बच्चों ने चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार जय बजरंग इंटरमीडिएट कालेज रामनगर में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मना। प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने पं. नेहरू के चित्र पर पुष्पार्चन व माल्यार्पण किया। छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। पंडित त्रिलोकीनाथ स्मारक इंटर कालेज हथिनाराज, गणेशजी इंटर कॉलेज आरोपुर में भी बाल दिवस मनाया गया। श्रवणक्षेत्र प्रतिनिधि के अनुसार द्वारिका प्रसाद इंटर कालेज बेनीपुर, कैलाशपति शिक्षण संस्थान सखौना, राजकुमारी इंटर कालेज पीठापुर सरैया में बाल दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed