फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Central team inspected the district hospital

अम्बेडकरनगर: केंद्रीय टीम ने जिला अस्पताल का लिया जायजा

Thu, 16 Feb 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 16 Feb 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Central team inspected the district hospital
जिला अस्पताल के बाल गहन चिकित्सा इकाई का जायजा लेते केंद्रीय टीम के सदस्य। -संवाद
अंबेडकरनगर। नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड प्रोग्राम के तहत गुरुवार को दो सदस्यीय केंद्रीय टीम जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची। बाल गहन चिकित्सा इकाई में गंदगी मिलने पर टीम ने अपने सामने ही सफाईकर्मी बुलाकर सफाई कराई। वार्डों में मरीजों व उनके तीमारदारों से मुलाकात की और योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी हासिल की। टीम शुक्रवार को भी जिला अस्पताल का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन

केंद्रीय टीम में शामिल डॉ. रेनुका वालिया व डॉ. रॉबिन चरण ने गुरुवार को जिला अस्पताल के वार्डों का निरीक्षण किया। डॉ. रेनुका जब बाल गहन चिकित्सा इकाई पहुंचीं तो वहां गंदगी मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। कहा कि साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके बाद सफाईकर्मी को बुलाकर सफाई कराई। महिला शौचालय में साबुन न होने पर उन्होंने जिम्मेदारों को व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया। बच्चों के वार्ड में डोज संबंधित चार्ट नहीं लगा होने पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन


डॉ. रॉबिन चरण ने लेबर रूम व एनआरसी का जायजा लिया। भोजन के मेन्यू के साथ ही रजिस्टर का जायजा लिया। वार्ड में मौजूद महिलाओं व तीमारदारों से भी जानकारी हासिल की। टीम शुक्रवार को भी जिला अस्पताल का जायजा लेगी। इसके बाद देर शाम दिल्ली लौट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed